iPhone की जिद और उजड़ गया पूरा परिवार, 5 सेकंड में गई 3 लोगों की जान, लोगों में क्यों है क्रेज?

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दर्दनाक घटना की जानकारी सामने आई है, जहां युवा ने iPhone के चलते जान दे दी. इसके बाद उसके पिता की भी जान चली गई और माता का भी निधन हो गया. अब सवाल आता है कि iPhone को लेकर लोगों में इतना क्रेज क्यों है.

Advertisement
iPhone के चलता कहासुी और चली गई तीन लोगों की जान. (Photo: AI Generated) iPhone के चलता कहासुी और चली गई तीन लोगों की जान. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

iPhone का क्रेज किसी से छिपा नहीं है. क्या आप जानते हैं कि इसकी दीवानगी की वजह से एक परिवार उजड़ गया. दरअसल, शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कुछ ही घंटों के अंदर एक पूरा परिवार ही खत्म हो गया. यह घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके की है. 

अब सवाल आता है कि iPhone में ऐसा क्या है, जिसकी दीवानगी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. 80 हजार रुपये की शुरुआती में लॉन्च होने वाले iPhone में ऐसी क्या खास बात है, जिसकी दीवानगी युवाओं में बढ़ती जा रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement

सबसे पहले छत्रपति संभाजीनगर के इलाके की घटना के बारे में जान लेते हैं. वालुज पुलिस के इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई. 

बेटा कुणाल iPhone के चलते माता-पिता से कहासुनी हो गई. इसके बाद वह खवड्या पहाड़ की तरफ चला गया. सभी लोग कुणाल को समझाते रहे, लेकिन करीब तीन घंटे तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश चलती रही. 

पुलिस के मुताबिक, कुणाल ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी. बेटा और पति को आंखे के सामने गिरते देख पति संगीता सदमे में आई. पुलिस के मुताबिक फिर संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी.

iPhone को लेकर दीवानी क्यों? 

iPhone को लेकर लोगों की दीवानगी का सबसे बड़ा कारण स्टेटस सिंबल है. iPhone को अधिकतर लोग स्टेटस सिंबल मानते हैं. शुरुआती में माना जाता था कि इसको सिर्फ बिजनेस क्लास और उनकी फैमिली खरीदती थी. अब iPhone सभी लोगों के बीच में पॉपुलर है. यह लोगों को एक प्रीमियम फील देता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!

iPhone के सिर्फ फीचर्स नहीं 

आईफोन को ऐपल तैयार करती है, जिसका मकसद सिर्फ फीचर्स नहीं बल्कि डिजाइन, यूजर्स एक्सपीरियंस और प्रीमियम इमेज पर जोर देना है. इस वजह से भी बहुत से लोग इनको खरीदते हैं. 

बहुत से युवा न्यू iPhone के लॉन्च होते ही, उसको खरीद लेते हैं. बहुत से लोगों को लेटेस्ट आईफोन खरीदने का क्रेज होता है, जिसके बाद वे अपना पुराना मॉडल सेल कर देते हैं, ऐसे में आईफोन का सेकेंड हैंड मार्केट भी फल फूल रहा है. 

iPhone रिसेल वैल्यू अच्छी मिलती है

Apple iPhone की रिसेल वैल्यू एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा होती है. आजकल ऐसे ढेरों प्लेटफॉर्म है, जहां पर पुराने हैंडसेट को सेल किया जा सकता है, वे भी iPhone की अच्छी वैल्यू ऑफर करते हैं. 

ऐपल का ईकोसिस्टम 

दुनियाभर में ऐपल के प्रोडक्ट पॉपुलर हैं, जिसकी एक अन्य वजह ऐपल का ईकोसिस्टम है. यह एक अहम भूमिका निभाता है. किसी के पास MackBook, Apple Watch, AirPods जैसे डिवाइस होते हैं. ऐसे में ये डिवाइस आपस में कनेक्ट होकर बेहतर एक्सपीरियंस देते हैं. 

कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद 

iPhone की मदद से बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का रिजल्ट मिलता है. ऐसे में आज के समय में कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद बन चुका है. जिन लोगों को Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडिया आदि डालने का का शौक है, उनके बीच में भी iPhone का क्रेज है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »