सर्दियों में एयर प्यूरीफायर खरीदने की जरूरत नहीं? AC का ये मोड आएगा काम, बिजली बिल भी रहेगा कम

सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं तो आपके घर में लगा AC काम आ सकता है. इसके लिए न कूलिंग चलानी होगी और न ही ज्यादा बिजली खर्च करनी पड़ेगी. बस AC का एक खास मोड ऑन करना होगा. जानिए कैसे काम करता है ये मोड और क्या सच में हवा साफ कर सकता है.

Advertisement
बस ऑन करें ये मोड, कम बिजली में हवा होगी साफ! बस ऑन करें ये मोड, कम बिजली में हवा होगी साफ!

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

सर्दियों में बढ़ते पॉल्यूशन के बीच घर की हवा को साफ रखना काफी जरूरी हो जाता है. ऐसे में कई लोग एयर प्यूरीफायर खरीदने के बारे में सोचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगा AC भी हवा में मौजूद धूल के कुछ पार्टिकल्स  को हटाने में मदद कर सकता है? इसके लिए आपको AC की कूलिंग चलाने की जरूरत नहीं है. बस एक खास मोड का इस्तेमाल करना होगा. इससे बिजली की खपत भी कम रह सकती है. 

Advertisement

AC के इस मोड का करें इस्तेमाल

आमतौर पर सर्दियों में लोग AC का इस्तेमाल बंद कर देते हैं. लेकिन अगर आपके AC में Fan Mode दिया गया है, तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इस मोड में AC का कंप्रेसर बंद रहता है और सिर्फ इनडोर फैन चलता है. इससे कमरे की हवा AC के फिल्टर से होकर गुजरती है.

AC का फिल्टर हवा में मौजूद धूल, बाल और बड़े पार्टिकल्स  को रोक सकता है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि सामान्य AC का फिल्टर छोटे पॉल्यूशन वाले पार्टिकल्स को हटाने के लिए नहीं बना होता. इसलिए इसे पूरी तरह एयर प्यूरीफायर का विकल्प नहीं माना जा सकता.

यह भी पढ़ें: Airtel ने लॉन्च किए 3 नए Voice-Only प्लान, ₹185 से शुरू कीमत, कॉलिंग के साथ मिलेंगे 300 SMS

Advertisement

बिजली का बिल भी रहेगा कम

AC के Fan Mode का एक फायदा यह है कि इसमें कूलिंग नहीं होती. ऐसे में बिजली की खपत सामान्य कूलिंग मोड के मुकाबले काफी कम हो सकती है.

उदाहरण के लिए, अगर AC का फैन करीब 60 वॉट बिजली इस्तेमाल करता है और आप इसे रोजाना 8 घंटे चलाते हैं, तो एक महीने में लगभग 14.4 यूनिट बिजली खर्च होगी. अगर बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट है, तो खर्च करीब 101 रुपये होगा. हालांकि, असली खपत AC के मॉडल और उसकी सेटिंग पर निर्भर करेगी.

AC का फिल्टर साफ करना न भूलें

अगर आप सर्दियों में AC के Fan Mode का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले उसका फिल्टर जरूर साफ करें. फिल्टर पर धूल जमा होने से हवा का फ्लो कम हो सकता है. इसे साफ करके पूरी तरह सुखाने के बाद ही दोबारा लगाएं.

यह भी पढ़ें: Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?

क्या इससे पॉल्यूशन से बच सकते हैं?

यह समझना जरूरी है कि AC का सामान्य फिल्टर PM2.5 जैसे बेहद छोटे पॉल्यूशन वाले पार्टिकल्स  को प्रभावी तरीके से नहीं हटा सकता. अगर आपके इलाके में पॉल्यूशन ज्यादा है, तो HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर बेहतर विकल्प हो सकता है.

Advertisement

AC का Fan Mode कमरे की हवा में मौजूद कुछ धूल को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे एयर प्यूरीफायर का पूरा विकल्प समझना सही नहीं होगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »