भाई के चेहरे से अनलॉक हो जा रहा Google Pixel 8 Pro, ये है पूरा मामला

Google Pixel 8 Pro Face unlock: गूगल के लेटेस्ट फोन्स Pixel 8 और Pixel 8 Pro लॉन्च हो चुके हैं. दोनों ही फोन्स को लेकर कंपनी ने कई तरह के दावे किए हैं, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी Pixel फोन में कुछ खामी देखने को मिल रही हैं. इसकी वजह से एक यूजर का फोन उसका भाई अनलॉक कर पा रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Advertisement
Google Pixel 8 Pro में फेस-अनलॉक की बड़ी खामी देखने को मिली है Google Pixel 8 Pro में फेस-अनलॉक की बड़ी खामी देखने को मिली है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

गूगल ने हाल में ही अपनी Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज में दो मॉडल्स- Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल हैं. ज्यादाकर पिक्सल मॉडल्स शुरुआत में किसी ना किसी समस्या का सामना करते हैं. ऐसा ही कुछ Google के नए फोन्स में देखने को मिला है. 

पहले Pixel 8 और Pixel8 Pro में एंड्रॉयड ऑटो लॉन्च नहीं हो रहा था. अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि Google Pixel 8 Pro में फेस अनलॉक की दिक्कत देखने को मिल रही हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. 

Advertisement

ठीक से काम नहीं कर रहा फेस अनलॉक

बायोमैट्रिक प्रोटेक्शन अब हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा हो चुके हैं. खासकर फिंगरप्रिंट लॉक और फेस लॉक जैसे फीचर्स के स्मार्टफोन्स में जुड़ने के बाद, बॉयोमैट्रिक्स प्रोटेक्शन बहुत कॉमन हो गई है. यहां तक की आईफोन में हमें अब सिर्फ फेस अनलॉक की ही सुविधा मिलती है. ऐसे में क्या हो अगर आपका फोन किसी और के फेस से ओपन हो जाए. 

हाल में लॉन्च हुए Google Pixel 8 Pro में ऐसी दिक्कत देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 8 सिबलिंग (भाई) के चेहरे से भी ओपन हो जा रहा है. Reddit यूजर का दावा है कि उसका भाई भी उसके Pixel 8 Pro को फेस अनलॉक कर पा रहा  है, जबकि दोनों के चेहरे में काफी ज्यादा अंतर है. 

Advertisement

हालांकि, ये दिक्कत पूराने पिक्सल फोन में देखने को नहीं मिल रही है. यूजर ने बताया कि उनके पास Pixel 7 Pro भी है. इसमें ये दिक्कत नहीं हो रही है.

कंपनी ने कहा था बहुत मजबूत है सिक्योरिटी 

गूगल ने कहा है कि Pixel 8 और Pixel 8 Pro में दिया गया फेस लॉक काफी ज्यादा सिक्योर है. कंपनी की मानें तो ये हाईएस्ट एंड्रॉयड बायोमैट्रिक स्टैंडर्ड यानी क्लास 3 को सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि कोई और आपके फोन को बायोमैट्रिक लॉक का यूज करके ओपन नहीं कर सकता है. 

हालांकि, Reddit यूजर ने जो एक्सपीरियंस शेयर किया है, वो गूगल के फीचर और दावों पर सवाल उठाता है. संभव है कि गूगल के लेटेस्ट फोन्स में कोई बग या लूपहोल हो, जिसकी वजह से सिबलिंग्स फोन हो ओपन कर पा रहे हैं. कंपनी इसे नए अपडेट्स की मदद से ठीक कर सकती है. हालांकि, अभी तक गूगल का इस मामले में कोई जवाब नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »