आ रहा है Google Pixel 11, इस दिन होगी लॉन्चिंग, ये होंगे फीचर्स

गूगल 12 अगस्त को एक इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसका नाम मेड बाय गूगल है. इस इवेंट के दौरान कंपनी न्यू पिक्सल 11 सीरीज को लॉन्च करेगी. इस सीरीज के तहत तीन हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा, पुराने मॉडल की तुलना में पतले होंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Google pixel 11 में नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए ग्लोइंग लाइट मिलेगी. (File Photo: Google) Google pixel 11 में नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए ग्लोइंग लाइट मिलेगी. (File Photo: Google)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:57 AM IST

Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो चुकी है. खुद कंपनी ने बताया है कि 12 अगस्त को ऑफिशियल लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए गूगल एक इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जिसका नाम मेड बाय गूगल होगा. यह इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में होगा.

बीते साल कंपनी ने पिक्सल 10 सीरीज को लॉन्च किया था और इस साल कंपनी पिक्सल 11 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज के तहत के स्टैंडर्ड वेरिएंट, प्रो और फोल्ड हैंडसेट लॉन्च होंगे. 

Advertisement

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल की तरफ से इस साल तीन हैंडसेट को लॉन्च किया जा जाएगा. इसमें गूगल पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड हैंडसेट के नाम शामिल होंगे. 

पिक्सल 11 में स्लिम बेजेल मिलेगा

स्टैंडर्ड पिक्सल 11 वेरिएंट के अंदर स्लिम बेजेल का इस्तेमाल किया जाएगा, जो पिक्सल 11 तुलना की तुलना में बेहतर होगा. साथ ही कैमरा बार को रिडिजाइन किया जा सकता है. 

Pixel 11 Pro में मिलेगा स्लिम बेजेल 

पिक्सल 11 प्रो स्लिम हैंडसेट होगा. Pixel 10 Pro की तुलना में पिक्सल 11 प्रो काफी स्लिम बॉडी थीम में लॉन्च होगा. साथ ही कंपनी अपकमिंग फोल्ड हैंडसेट में भी स्लिम डिजाइन का इस्तेमाल कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: सस्ता मिल रहा लेटेस्ट पिक्सल फोन, अब ये है नई कीमत

XL ब्रांडिंग वाला फोन लॉन्च नहीं होगा

Advertisement

इस साल जो बड़ा बदलाव दिखाई देगा, वह गूगल पिक्सल XL मॉडल है. इसको कंपनी ने पूरी तरह से खत्म करने का प्लान बनाया है. लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल गूगल पिक्सल 11 XL को लॉन्च नहीं करेगा. कंपनी प्रो ब्रांडिंग का इस्तेमाल करेगी. 

न्यू AI फीचर को लॉन्च करेगी

स्मार्टफोन के अलावा कंपनी न्यू AI फीचर को लॉन्च करेगी. कुछ AI फीचर को एंड्रॉयड के अंदर शामिल किया जाएगा. हालांकि इन फीचर्स की विस्तार में जानकारी के लिए 12 अगस्त तक का इंतजार करना होगा. 

यह भी पढ़ें: सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक, बदलने वाला है डिजाइन

आ रहा है पिक्सल ग्लो फीचर 

अप्रैल में जानकारी सामने आई थी, जिसमें दावा किया था कि गूगल एक पिक्सल ग्लो फीचर पर काम कर रहा है. यह फीचर मैसेज आने पर बैक पैनल पर मौजूद फ्लैश लाइट को ऑन - ऑफ करेगा. हालांकि गूगल ने इस फीचर को कंफर्म नहीं किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »