दिल्ली सरकार का आदेश, बताया कितने पर चलाएं AC? करीब आधा हो जाएगा बिजली बिल!

एयर कंडीशनर (AC) का बहुत से लोग इस्तेमाल करते हैं, हालांकि उनमें से कई लोग AC को 18 डिग्री सेल्सियस पर यूज करते हैं. दिल्ली सरकार ने बताया है कि बिजली बचाने और सही कूलिंग पाने के लिए AC को कितने नंबर पर चलाना चाहिए. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से कम आता है बिजली बिल. (Photo: AI Generated) AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से कम आता है बिजली बिल. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

दिल्ली समेत देशभर में एयर कंडीशनर (AC) का यूज होता है. इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग AC का यूज करते हैं. हालांकि बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि AC कितने टेम्प्रेचर पर चलाना चाहिए. इसको लेकर दिल्ली सरकार ने बताया है कि AC को कितने टेम्प्रेचर पर चलाना चाहिए और जरूरत से ज्यादा लाइट्स का यूज ना करें. 

Advertisement

बहुत से लोग हैं जो घर और ऑफिस में AC का इस्तेमाल 18 डिग्री सेल्सियस पर यूज करते हैं. जबकि दिल्ली सरकार के विभाग की तरफ से जारी आदेश में बताया है कि AC को 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच में करना चाहिए. 

AC का टेम्प्रेचर एक डिग्री बढ़ाने से लगभग 5% से 6% तक बिजली की बचत होने की संभावना रहती है. अगर आप भी 18 की जगह 24 या 26 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाते हैं तो बिजली बचत में कितना फायदा होगा. पूरा कैलकुलेशन समझते हैं. 

  • 18°C की तुलना में 24°C पर AC
  • तापमान अंतर: 6°C
  • संभावित बचत: 30% से 36% तक

 

  • 18°C की तुलना में 26°C पर
  • तापमान अंतर: 8°C
  • संभावित बचत: 40% से 48% तक

उदाहरण के तौर पर समझें तो अगर आपका एयर कंडीशनर (AC) 18 डिग्री सेल्सियस पर 8 घंटे चलता है और उसपर 8 यूनिट का बिजली खर्चा आता है. 

Advertisement

फिर जैसे ही AC को 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाएंगे तो बिजली बिल यूनिट में खपत 5.1 यूनिट से लेकर 5.6 यूनिट पर घटकर रह आ जाएगी. 

अगर 26 डिग्री सेल्सियस पर AC को 8 घंटे तक चलाते हैं तो यह बिल 4.2 यूनिट से लेकर 4.8 यूनिट तक हो सकता है. 

इस सरकारी विभाग ने जारी किया ऑर्डर

दोबारा सरकारी ऑर्डर पर लौटते हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की तरफ से एक आदेश जारी किया है. इस ऑर्डर में सभी विभागाध्यक्ष (HOD), स्वायत्त निकाय और अपने अधीन आने वाले ऑफिस को बिजली खपत नियंत्रित करने को कहा है. इसमें उन निकायों को जरूरी कदम उठाने को कहा है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर AC में हुआ ब्लास्ट और घर में लगी आग, पूर्व IAS की मौत, कभी ना करें ये 5 गलती

ईंधन और उर्जा बचाने का प्रयास 

सरकारी आदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन और ऊर्जा बचाने की अपील को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. इस फैसले के तहत विभागों ने दिन के समय बेवजह चलने वाली लाइटों को बंद रखने की सलाह दी है. साथ ही प्राकृतिक रोशन का अधिकतम इस्तेमाल करने को कहा है. साथ ही AC को 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस पर यूज करना चाहिए. 

Advertisement

ज्यादा रोशनी करने से बचना है

सरकारी ऑर्डर में यह भी कहा है कि कमरों और गलियारों व ऑफिस कैंपस में जरूरत से ज्यादा रोशनी से बचा जाना चाहिए. जरूरत के मुताबिक ही लाइटों को ऑन रखा जाए. लोगों को मास्टर स्विच लगाने की सलाह दी है ताकि काम खत्म होने के बाद सभी बिजली उपकरणों को बंद किया जा सके. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »