CBFC में बड़ा डेटा लीक! 500 फिल्मों की स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट हुए एक्सपोज

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के ऑनलाइन पोर्टल से 500 से ज्यादा फिल्मों के दस्तावेज लीक होने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें स्क्रिप्ट, सर्टिफिकेशन रिकॉर्ड और कॉन्ट्रैक्ट जैसी अहम जानकारी शामिल है. CBFC ने मामले की जांच और सिक्योरिटी ऑडिट शुरू किया है. इस घटना से फिल्म इंडस्ट्री के डेटा की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं.

Advertisement
फिल्मों की स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट लीक होने से बढ़ी डेटा सिक्योरिटी की चिंता. (Photo: AI) फिल्मों की स्क्रिप्ट और कॉन्ट्रैक्ट लीक होने से बढ़ी डेटा सिक्योरिटी की चिंता. (Photo: AI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

फिल्मों की रिलीज से पहले उनकी कहानी और स्क्रिप्ट को सीक्रेट रखा जाता है, ताकि कहानी लीक न हो. लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी डेटा लीक की खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के ऑनलाइन पोर्टल से 500 से ज्यादा फिल्मों से जुड़े दस्तावेज लीक होने का मामला सामने आया है. इनमें फिल्मों की स्क्रिप्ट, सर्टिफिकेशन से जुड़े रिकॉर्ड और कॉन्ट्रैक्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट शामिल बताए जा रहे हैं.

Advertisement

कैसे लीक हुआ फिल्मों का डेटा?

यह मामला CBFC के e-Cinepramaan पोर्टल से जुड़ा है. इसी पोर्टल के जरिए फिल्मों को सर्टिफिकेट देने की प्रोसेस पूरी की जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस पोर्टल पर मौजूद कुछ दस्तावेजों तक पहुंच बनाई गई और उन्हें इंटरनेट आर्काइव पर डाउनलोड के लिए अवेलेबल कराया गया. हालांकि, इस मामले में डेटा लीक कैसे हुआ और कितनी जानकारी प्रभावित हुई, इसकी पूरी तस्वीर अभी साफ नहीं है.

यह भी पढ़ें: जिस बात का डर था वही हुआ! 24 घंटे में साइबर दुनिया में मचा हड़कंप, PHP, eMudhra और AI सॉफ्टवेयर में मिलीं गंभीर खामियां

स्क्रिप्ट के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी हुए उजागर

इस डेटा लीक में सिर्फ फिल्मों की स्क्रिप्ट ही नहीं, बल्कि दूसरे जरूरी दस्तावेज भी शामिल बताए गए हैं. इनमें CBFC के कट ऑर्डर और फिल्मों से जुड़े कारोबारी समझौते भी शामिल हैं. कुछ दस्तावेजों में डिस्ट्रीब्यूशन डील और लाइसेंसिंग फीस जैसी जानकारी होने की बात सामने आई है.

Advertisement

ऐसी जानकारी फिल्म मेकर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए काफी अहम होती है. अगर ये जानकारी सार्वजनिक हो जाए, तो बिजनेस डील और बातचीत पर असर पड़ सकता है.  इसका मतलब यह नहीं है कि 500 फिल्मों की पूरी मूवी लीक हो गई है. मामला मुख्य रूप से उनसे जुड़े दस्तावेजों का है.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?

CBFC ने शुरू की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सिक्योरिटी ऑडिट भी किया जा रहा है. वहीं, इंटरनेट आर्काइव ने संबंधित अकाउंट को हटाने और साइबर क्राइम अधिकारियों को शिकायत देने की बात कही है. भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In को भी इसकी जानकारी दी गई है.

फिलहाल, इस डेटा लीक के पीछे किसकी गलती थी और कितनी जानकारी का गलत इस्तेमाल हुआ, यह जांच के बाद ही साफ होगा. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी ऑनलाइन पोर्टल पर रखे गए संवेदनशील दस्तावेज कितने सुरक्षित हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »