इस कंपनी ने निकाला जबरदस्त ऑफर, 250 रुपए से कम में मिलेगा 9 OTT का सब्सक्रिप्शन

BSNL OTT Plans for TV: बीएसएनएल की रिचार्ज लिस्ट में कई आकर्षक प्लान्स शामिल हैं. ऐसे ही एक प्लान ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलता है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 250 रुपये से कम में 9 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है. इन OTT प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में Disney+ Hotstar, Zee5 और SonyLIV तक शामिल हैं. आइए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेल.

Advertisement
BSNL के इस प्लान में मिल रहा 9 OTT का एक्सेस BSNL के इस प्लान में मिल रहा 9 OTT का एक्सेस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

मोबाइल रिचार्ज और ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ OTT ऐप्स का एक्सेस मिलना अब आम हो गया है. बहुत से लोग ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन अलग से खरीदते हैं. क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर आपको एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने को मिलता है, इसलिए टेलीकॉम कंपनियां अब कॉम्बो प्लान्स ऑफर कर रही हैं.

BSNL के पोर्टफोलियो में भी ऐसे ही कुछ प्लान्स मौजूद हैं. कंपनी OTT सब्सक्रिप्शन वाला एक बेहद खास प्लान ऑफर करती है. इस प्लान में यूजर्स को 9 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा.

Advertisement

इसके लिए आपको 249 रुपये खर्च करने होंगे. हालांकि, ये ऑफर सामान्य प्लान्स के साथ नहीं मिल रहा है. बल्कि ये ऑफर ब्रॉडबैंड रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. 

BSNL का 249 रुपये का प्लान 

कंपनी कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस 249 रुपये में दे रही है. इसमें यूजर्स को ZEE5, SonyLIV, Voot Select, Yupp TV, aHa, Lionsgate Play, Hungama, Disney+ Hotstar और एक अन्य OTT का एक्सेस मिलता है. इस प्लान का फायदा उन यूजर्स को मिलेगा, जो कंपनी के एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान्स यूज करते हैं.

ध्यान रहे कि ये कंपनी का मंथली प्लान है. इस बंडल रिचार्ज के लिए कंपनी ने Yupp TV Scope के साथ पार्टनरशिप की है. इस ऐप को आप iOS और एंड्रॉयड दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड कर सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म का फायदा ये है कि आप एक ही लॉगइन पर कई प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं. 

Advertisement

हाल में बंद किया है सस्ता रिचार्ज प्लान

दूसरी अच्छी बात ये है कि आप इसकी मदद से कंटेंट कई प्लेटफॉर्म्स पर एक्सेस कर सकते हैं. यानी आप टीवी, मोबाइल या फिर लैपटॉप पर कंटेंट देख सकते हैं. BSNL का एंट्री लेवल ब्रॉडबैंड प्लान 399 रुपये में आता है.

कंपनी हाल में ही अपना सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान बंद किया है. पहले 329 रुपये में यूजर्स को 20Mbps का प्लान मिलता था. कंपनी ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी पिछड़ रही है. इसलिए कंपनी नए प्लान्स जोड़ रही है, जिससे यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म पर बने रहें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement