Apple ला रहा सस्ता MacBook, अगले महीने हो सकता है लॉन्च, लीक हुईं डिटेल्स

ऐपल सस्ते मैकबुक पर काम कर रहा है. इससे जुड़ी डिटेल्स पहले भी कई बार सामने आ चुकी है. ये लैपटॉप अगले महीने लॉन्च हो सकता है, जो कंपनी का सबसे सस्ता मैकबुक होगा. इस मैकबुक को कंपनी मल्टीपल कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी. इसमें छोटी स्क्रीन और A18 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
अगले महीने लॉन्च हो सकता है ऐपल का सबसे सस्ता मैकबुक. (Photo: Unsplash) अगले महीने लॉन्च हो सकता है ऐपल का सबसे सस्ता मैकबुक. (Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Apple जल्द ही एक नया और लो-बजट लैपटॉप लॉन्च करने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी एक नॉन-प्रीमियम MacBook लॉन्च करेगी, जो बजट बायर्स को टार्गेट करेगा. ये डिवाइस अगले महीने यानी मार्च में लॉन्च हो सकता है. ऐपल के लो-बजट MacBook की चर्चा नई नहीं है. 

इस डिवाइस पर कंपनी लंबे समय से काम कर रही है, जिससे कम कीमत वाले विंडोज लैपटॉप्स को टक्कर दी जा सके. कंपनी इस लैपटॉप के लिए एक अगल अप्रोच अपना रही है. जहां अब तक ऐपल लैपटॉप्स सिंपल कलर में आते थे, ये बजट मैकबुक कलरफुल हो सकते हैं. 

Advertisement

मार्च में लॉन्च होगा मैकबुक 

रिपोर्ट्स की मानें तो Apple अगले महीने एक इवेंट की प्लानिंग कर रहा है. इस इवेंट में कंपनी MacBook का बजट अवतार लॉन्च करेगी. हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि इस इवेंट में कंपनी सिर्फ मैकबुक लॉन्च करेगी या कोई दूसरा प्रोडक्ट भी शामिल होगा. 

यह भी पढ़ें: Apple को लगा झटका, क्या इन वजहों से एक दिन में साफ हो गए कंपनी के 18,276 अरब

कयास हैं कि ऐपल का नया मैकबुक 1000 डॉलर (लगभग 90,700 रुपये) से कम कीमत पर आएगा. कंपनी इसे सबसे सस्ते मैकबुक के रूप में प्रमोट कर रही है. डिवाइस की कीमतों को कम रखने के लिए ऐपल इसमें स्मार्टफोन वाला प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है.

मिलेंगे दमदार फीचर्स 

इसमें A18 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. इस प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने iPhone 16 Pro सीरीज में किया है. इसके अलावा लैपटॉप छोटे डिस्प्ले के साथ आएगा. इसमें 13-inch से छोटी स्क्रीन होगी. साथ ही इन्हें कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिना स्क्रीन वाला iPhone? Apple की बड़ी तैयारी, ये गैजेट खत्म कर देगा फोन!

ब्रांड इन लैपटॉप्स को य्लो, लाइट ग्रीन, ब्लू, पिंक, क्लासिक सिल्वर और डार्क ग्रे में लॉन्च कर सकता है. इसकी बिल्ड क्वालिटी में कंपनी कोई समझौता नहीं करेगी. इसमें ऐलुमिनियम चैसी मिलेगी. इसमें 8GB RAM मिल सकता है.

इसके अलावा बड़ी बैटरी लाइफ मिलेगी. चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है. हालांकि, इसमें हाई-एंड मैकबुक के मुकाबले कुछ फीचर्स कम होंगे. कंपनी Thunderbolt पोर्ट्स को रिमूव कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement