Apple iPhone Duo, कंपनी का पहला फोल्ड स्मार्टफोन है. आज इसकी पहली सेल शुरू होने जा रही है. iPhone Duo के लिए लोग पूरी रात ऐपल स्टोर के बाहर इंतजार करते हुए नजर आए हैं. भारत समेत पूरी दुनिया में 23 अक्तूबर से यह सेल के लिए उपलब्ध होगा.
X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) समेत कई सोशल मीडिया पर ढेरों वीडियो सामने आए हैं, जहां लोग लंबी लाइन में लगकर iPhone Duo का इंतजार कर रहे हैं.
भारत में Apple स्टोर्स पर सिर्फ उन्हीं लोगों iPhone Duo आज मिल पाएगा, जिन्होंने इसको प्री ऑर्डर करके बुक किया है और आज का पिकअप स्लॉट मिला है. हालांकि अभी प्री ऑर्डर ओपन है, लेकिन डिलिवरी जनवरी में मिलेगी.
iPhone Duo का प्री ऑर्डर 16 अक्तूबर को शुरू हुई और कुछ मिनट के अंदर अक्तूबर की जगह तारीख जनवरी नजर आने लगी. इसका मतलब है कि कंपनी ने अक्तूबर के लिए स्टॉक तैयार किया था, वह कुछ मिनट के अंदर आउट स्टॉक हो गया है.
iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये है. 1TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपये है और 2TB वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Apple iPhone Duo का अगर टूट गया डिस्प्ले, इतने लाख आएगा खर्चा
iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone Duo में दो डिस्प्ले मिलते हैं. इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का LTPO सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. वहीं, 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है. दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट्स के साथ आते हैं.
यह भी पढ़ें: Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, टचस्क्रीन MacBook से लेकर नए iPad तक आएंगे ये प्रोडक्ट
iPhone Duo का चिपसेट
iPhone Duo में A20 Pro (2nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया है. साथ ही इसमें Hexa Core और Apple GPU का सपोर्ट दिया है.
iPhone Duo का कैमरा
iPhone Duo में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया ह. दोनों ही कैमरा सेंसर 48MP-48MP के हैं. इनर डिस्प्ले पर 4MP का कैमरा है और कवर डिस्प्ले पर 12MP का कैमरा दिया गया है.
रोहित कुमार