50 साल का Apple : Steve Jobs को याद कर Tim Cook ने लिखा इमोशनल लेटर

Apple अपनी 50वीं एनिवर्सरी मनाने जा रहा है, जो 1 अप्रैल को होगी. इस इवेंट से पहले कंपनी के सीईओ टिम कुक ने एक ओपन लेटर लिखा. इस दौरान उन्होंने कंपनी के सफर को याद किया है. साथ ही उन्होंने को-फाउंडर स्टीव जॉब्स को याद किया. लेटर पढ़कर पता चलता है कि इस दौरान वह भावुक दिखे.

Advertisement
Tim Cook ने लिखा ओपन लेटर. (Photo: Reuters) Tim Cook ने लिखा ओपन लेटर. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

Apple Inc ने ऐलान किया है कि आने वाली 1 अप्रैल को कंपनी अपनी 50वीं एनिवर्सरी मनाने जा रही है. इस दौरान कंपनी सीईओ टिम कुक ने ओपन लेटर लिखा. लेटर में उन्होंने कंपनी के को-फाउंडर स्टीम जॉब्स को याद किया और भावुक हुए. कंपनी ने अपनी शुरुआत एक गैरेज से की थी और आज वह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है.

Advertisement

Apple की 50वीं एनिवर्सरी को लेकर टिम कुक ने कहा है कि यह सेलिब्रेशन अलग तरह से सोचने की परंपरा और इनोवेशन के 5 दशक को लेकर होगा, जिन्होंने लोगों से कनेक्ट होने का मौका दिया है. 

स्टीव जॉब्स समेत फाउंडिंग मेंबर्स को याद किया 

Tim Cook ने एनिवर्सरी से पहले एक ओपन लेटर लिखा और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. इसकी जानकारी उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर शेयर भी की है.

Tim Cook का पोस्ट 

कुक ने अपने नोट में फाउंडिंग मेंबर्स को याद किया कि कंपनी की शुरुआत एक छोटे से गैरेज से हुई थी और उस दौरान एक विजन था कि टेक्नोलॉजी पर्सनल होनी चाहिए.  Apple Inc. ने कहा कि आने वाले दिनों में कंपनी अपनी ग्लोबल कम्युनिटी के साथ मिलकर 50वीं एनवर्सिरी को सेलिब्रेट करेगी.

टिम कुक ने लिखा नोट

Advertisement

Tim Cook ने अपने ओपन लेटर में Apple कंपनी की पूरी जर्नी को याद करते हुए लिखा कि  शुरुआती कंप्यूटर और Mac से लेकर iPod, iPhone, iPad, Apple Watch और AirPods जैसे कई ऐसे प्रोडक्ट को लॉन्च किया है. इन प्रोडक्ट की वजह से तकनीक की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है.  

कुक ने यह भी कहा कि इन प्रोडक्ट्स के साथ-साथ Apple की सर्विस जैसे App Store, Apple Music, Apple Pay, iCloud और Apple TV भी लोगों के डेली यूज का पार्ट बन चुकी हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि हर एक बड़ी अचीवमेंट के पीछे एक ही विचार रहा है कि दुनिया को आगे बढ़ाने वाले वे लोग होते हैं, जो अलग से सोचते हैं. 

Apple ने हमेशा सीमाओं को पार करके काम किया

कुक ने आगे लिखा है कि बीते 50 साल में Apple का टारगेट रहा है कि वह टेक्नोलॉजी की सीमाओं को चैलेंज देते हैं और लोगों के लिए पावरफुल गैजेट तैयार करे. कंपनी के जीन में यह भरोसा रहा है कि  जो अलग तरीके से सोचने का हौसला रखते हैं.  

Apple की शुरुआत Cupertino में 1971 में हुई, जब स्टीव वॉजनिएक की मुलाकात स्टीव जॉब्स से हुई. उस समय कोई नहीं सोच सकता था कि यह मुलाकात आगे चलकर एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी की नींव रखेगी. 

Advertisement

1975 तक कंप्यूटर बहुत से लोगों के लिए अनजान था. उसी दौरान वॉजनिएक ने एक शुरुआती मशीन बनाई जो असल में एक नॉर्मल सर्किट बोर्ड था. इसके बाद जॉब्स ने इसको बेचने की सलाह दी. इस पल को याद करते हुए वॉजनिएक ने हंसते हुए कहा कि जॉब्स कंपनी बनाना चाहते थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement