AI कंपनी का नाम सोचते ही अधिकतर लोगों के दिमाग में सबसे पहले दो नाम आते हैं, जिसमें OpenAI और Anthropic हैं. दोनों ही कंपनियों के AI प्रोडक्ट पूरी दुनिया में वायरल भी हैं. इसके बावजूद Anthropic को इस साल पहली छमाही में लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Anthropic को इस साल की पहली छमाही में 80 अरब डॉलर से अधिक का घाटा हुआ है. भारतीय करेंसी में इस रकम को कन्वर्ट करते हैं तो यह करीब 75,76,888 करोड़ रुपये बनता है.
कंपनी ने इशारा किया है कि वह आने वाले साल में बेहतर कंप्यूटिंग पावर हासिल करने के लिए 750 अरब डॉलर की रकम खर्च कर सकती है.
एक साल पहले एंथ्रोपिका का घाटा
रिपोर्ट में बताया है कि एक साल पहले कंपनी का घाटा करीब 13 अरब डॉलर का था और इस बार कंपनी के घाटे में बड़ा उछाल देखा गया है.
घाटे में उछाल 72 अरब डॉलर के अकाउंटिंग चार्जेज की वजह से आया है. ये चार्जेस असल में उन फाइनेंशियल साधनों की कीमत में बदलाव से सीधे जुड़े हैं, जिनको कभी एंथ्रोपिक ने फंड जुटाने के लिए जारी किया था. इस जानकारी को कंपनी के IPO के ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के हवाले से दी गई है.
यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?
न्यू टेक्नोलॉजी काफी खर्चीली है
AI कंपनी का यह नुकसान दिखाता है कि मौजूदा समय में न्यू टेक्नोलॉजी कितनी ज्यादा खर्चीली साबित हो रही है. अभी तक लगभग अधिकतर कंपनियां अपनी AI सर्विस को मुफ्त में दे रही हैं.
यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स
एंथ्रोपिक के रेवेन्यू में भी हुआ इजाफा
वॉल स्ट्रीट जर्नल में ही बताया गया है कि छह महीने की ड्यूरेशन में एंथ्रोपिक का रेवेन्यू बढ़कर 16.3 अरब डॉलर तक पहुंचा चुका है. एक साल पहले ये रेवेन्यू करीब 1.1 अरब डॉलर था.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क