Amazon Event आज, लॉन्च होंगे नए Echo स्पीकर्स और स्मार्ट होम प्रोडक्टस

Amazon का इवेंट आज है और इस दौरान नए Echo स्मार्ट स्पीकर्स पेश किए जाएंगे. इसके अलावा कंपनी स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी पेश करेगी.

Advertisement
Photo for representation Photo for representation

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST
  • Amazon Event में पेश किए जाएँगे नए Echo Speakers
  • इस इवेंट में दिए जा सकते हैं Alexa में मेजर अपडेट और नए फ़ीचर्स
  • Amazon Event में स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स के साथ कई और भी डिवाइस आ सकते हैं.

Amazon का हार्डवेयर इवेंट आज है. इस दौरान कंपनी ने Echo स्पीकर्स, फ़ायर टीवी, वाईफ़ाई राउटर्स सहित स्मार्ट डोरबेल जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है.

Amazon का ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे से शुरू होगा. हालाँकि कंपनी इसे YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग नहीं करेगी.

मीडिया इन्वाइट्स भेजे जा चुके हैं और जिन्हें इन्वाइट भेजा गया है वही इस वर्चुअल इवेंट को ज्वाइन कर सकते हैं.

Advertisement

आइए जानते हैं इस इवेंट में Amazon क्या कुछ लॉन्च कर सकता है.

Amazon Echo Speakers

Echo स्पीकर्स ऐमेजॉन के लिए गेम चेजिंग डिवाइस हैं. इस इवेंट में Echo स्पीकर्स का नया सीरीज़ देखने को मिल सकती है. Echo स्पीकर्स का डिज़ाइन बदला जा सकता है और इस बार नए फ़ीचर्स और कंट्रोल के साथ स्मार्ट स्पीकर्स पेश किए जा सकते हैं.

Alexa अपडेट

ऐमेजॉन का आर्टिफिशियल इेंटेलिजेंस बेस्ड वॉयस असिस्टेंट को कंपनी इंप्रूवमेंट के साथ पेश कर सकती है. हालाँकि ये इवेंट ग्लोबल है, लेकिन भारत में भी कंपनी Alexa को लेकर काफ़ी काम कर रही है.

Alexa अब हिंदी में भी उपलब्ध है और कंपनी ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ सेलिब्रिटी वॉयस के लिए पार्टनरशिप की है जो 2021 से शुरू किया जाएगा. इस इवेंट में कंपनी Alexa, प्राइम वीडियो और म्यूज़िक में भी अपडेट दे सकती है.

Advertisement

Amazon स्मार्ट होम प्रोडक्टस 

Amazon के इस हार्डवेयर इवेंट में स्मार्ट होम सल्यूशन से जुड़े प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं. हाल ही में कंपनी ने भारत स्मार्ट प्लग लॉन्च किया है जो Alexa पर काम करता है. इसी तरह अमेरिका में ऐमेजॉन के कई स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स हैं.

इस इवेंट में कंपनी अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स के पोर्टफ़ोलियो में ज़ाहिर है विस्तार करेगी. पिछले बार एक वॉयस असिस्टेंट बेस्ड रिंग लॉन्च की गई थी, इस बार भी कंपनी कुछ नए और दिलचस्प स्मार्ट प्रोड्क्टस लॉन्च कर सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement