UAE में ईरानी हमले की जद में ऐमेजॉन का क्लाउड सेंटर, आग लगने के बाद किया गया बंद

ऐमेजॉन ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उसके एक डेटा सेंटर की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है. हमले के दौरान डेटा सेंटर्स कुछ टकराया, जिसके बाद चिंगारी निकली और डेटा सेंटर्स को अभी बंद किया गया जा चुका है.

Advertisement
Amazon (Photo: Unsplash) Amazon (Photo: Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

UAE स्थित डेटा सेंटर्स में आग लगने की जानकारी मिली है. Amazon ऐमेजॉन की क्लाउड यूनिट AWS ने इसकी जानकारी दी है. ऐमेजॉन ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उसके एक डेटा सेंटर की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी. इसके पीछे की वजह ये थी कि डेटा सेंटर के अंदर कुछ चीजें टकराईं, जिससे चिंगारियां उठीं और आग लग गई. इसके बाद उसको बंद करना पड़ा. 

Advertisement

UAE मौजूदा समय में ईरान द्वारा किए गए जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है. ये हमले अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद किए गए. ईरानी हमलों में देशभर और व्यापक खाड़ी क्षेत्र में हवाई अड्डों, बंदरगाहों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा गया है. 

यह भी पढ़ें: डेटा से टारगेट तक: ईरान हमले की तैयारी में Anthropic के Claude AI ने क्या-क्या किया?

डेटा सेंटर्स क्या होते हैं? 

Amazon Data Center, असल में Amazon Web Services (AWS) के बड़े-बड़े सर्वर सेंटर होते हैं. यहां पर हजारों–लाखों कंप्यूटर सर्वर एक साथ प्रोसेस करते हैं. यही सर्वर दुनिया भर की वेबसाइट, ऐप्स और ऑनलाइन सेवाओं का डेटा स्टोर और प्रोसेस करते हैं. इसके न होने की वजह से इंटरनेट सर्विस पर भारी असर पड़ेगा. 

ईरान पर हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट पर तनाव नजर आ रहा है. तीनों देशों की सेनाएं तैयार हैं और हमले जारी हैं. वहीं, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. साथ ही इजरायल के कई शहरों पर हमले जा रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement