भारत मंडपम में AI इंम्पैक्ट एक्स्पो है, जिसमें कई न्यू टेक्नोलॉजी शामिल हैं. इसमें जियो ने एक एग्जिबिशन लगाई है, जिसका नाम Jio Sanskriti, AI ऑफ स्टोरी टेलिंग एंड कल्चर है. इसमें महाराभारत के पात्रों को दिखाया गया है और वे ही कहानी सुनाने का काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ AI इनेबल सर्जरी रोबोट इंसानों का ऑपरेशन तक कर सकेंगे.
AI इंपैक्ट एक्स्पो जिसे हॉलो ट्यूब है, इसकी मदद से एक होलोग्राम से कैरेक्टर बनाया गया है. ये डिजिटल अवतार आपको महाभारत के युग की याद दिलाएंगे. हैलो ट्यब में कुछ ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें पूछा कि एक सच्चे योद्धा की पहचान क्या होती है. इसके बाद हॉलो ट्यूब में मौजूद अर्जुन बताएंगे कि उनको ग्रंथ के मुताबिक बताएंगे कि क्रोध को लेकर उनको क्या ज्ञान मिला था.
डिजिटल अवतार पहले संस्कृत में बोलते हैं, फिर उसका हिंदी में अनुवाद होता है. देखने में यह बेहद ही अनोखा एक्सपीरियंस है और कहानी सुनाने का हाईटेक तरीका है.
इसके बाद हॉलोट्यूब से पूछा गया कि भगवान कृष्ण ने आपको एकाग्रता के बारे में क्या बताया. इसके बाद हॉलोट्यूब में मौजूद अर्जुन बताते हैं कि भगवान कृष्ण ने एकाग्रता के बारे में क्या बताया है.
हेल्थ केयर सेक्टर में AI क्रांति
एग्जिबिशन में AI इनेबल सर्जरी रोबोट को दिखाया गया है, जो हेल्थ केयर सेक्टर में AI क्रांति लेकर आएगा. बड़े बड़े सर्जरी और इलाज में जब डॉक्टर फेल हो जाए तब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रोबोटिक सर्जरी के ज़रिए जान बचाई जा सकेगी. रिमोट एरिया में यह वरदान की तरह साबित होगी.
AI Impact Expo के दौरान ढेरों एग्जीबिशन हैं, जहां दिखाया गया है कि भारत और भारतीय कंपनियों ने AI स्टार्टअप का इस्तेमाल कहां-कहां किया है. हालांकि यहां कई विदेशी स्टार्टअप और कंपनियों के एग्जिबिशन और पवेलियन मौजूद हैं.
AI इंम्पैक्ट समिट 20 फरवरी तक चलेगा. इस इवेंट के दौरान करीब 300 एग्जीबिशन और 3250 से अधिक स्पीकर्स और पैनल शामिल होंगे. इन सेशन में अलग-अलग सेक्टर में AI के परिवर्तनकारी प्रभाव को लेकर चर्चा होगी.
इसके अलावा भी कई स्टार्टअप ने अपना जलवा दिखाया गया है. मल्टीमीडिया डिलीवरी सिस्टम कैसे शहरों में डिलीवरी की तस्वीर बदल सकते हैं. साथ ही एआई इनेबल कैमरे जो जैसलमेर की गर्मी में भी काम कर सकेंगे और क्राइम रोकने में मदद कर सकते हैं. सड़कों पर अपराध रोकने में कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मदद करेगा.
आशुतोष मिश्रा