स्कैमर्स की चाल होगी फेल! ये 3 फोन नंबर सीरीज आपको ठगी से बचाएंगी

अनजान नंबर से आने वाली हर कॉल स्कैम नहीं होती, लेकिन सही नंबर सीरीज पहचानना जरूरी है. 140, 1600 और 1601 जैसी सीरीज अलग-अलग तरह की कॉल के बारे में संकेत देती हैं. जानिए इनका पूरा मतलब.

Advertisement

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

आजकल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आते रहते हैं. सबसे पहले दिमाग में यही बात आती है कि कहीं ये किसी स्कैमर का फोन तो नहीं. पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आए हैं. इसी वजह से लोग अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं.

इन सभी चीजों की वजह से फोन पर बात करने का एक्सपीरियंस भी काफी खराब हो गया है. लेकिन अब एक तरीका है, जिससे कॉल के बारे में पहले से थोड़ी जानकारी मिल सकती है. इसके लिए आपको 3 फोन नंबर सीरीज के बारे में जरूर पता होना चाहिए. ये नंबर सीरीज अलग-अलग तरह की कॉल को पहचानने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Advertisement

जानिए कैसे बढ़ेगी ट्रांसपेरेंसी

टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने अलग-अलग तरह की कॉल को पहचानने के लिए नंबर सीरीज से जुड़े नियम बनाए हैं. इन नंबर सीरीज को फोन नंबर की शुरुआत में देखा जा सकता है.

जैसे 140, 1600 और 1601 नंबर सीरीज. इनका इस्तेमाल अलग-अलग कैटेगरी की कॉल के लिए किया जाता है, ताकि यूजर को पहले से अंदाजा हो सके कि उसे किस तरह की कॉल आ रही है.

यह भी पढ़ें: AI की नजरों से बचाएगी ये शर्ट! इसके डिजाइन में छिपा है बड़ा राज

जानिए कौन सी नंबर सीरीज किस काम आती है

140 नंबर सीरीज

140 नंबर सीरीज का इस्तेमाल प्रमोशनल कॉल के लिए किया जाता है. यानी अगर कोई कंपनी आपको अपने प्रोडक्ट, सर्विस या किसी ऑफर के बारे में कॉल करती है तो इस तरह की कॉल में 140 सीरीज देखने को मिल सकती है.
इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कॉल प्रमोशनल है. अगर आपको ऐसी कॉल में कोई दिलचस्पी नहीं है तो आप इसे आसानी से अवॉइड कर सकते हैं.

Advertisement

1600 नंबर सीरीज

1600 नंबर सीरीज बैंकिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़ी सर्विस कॉल के लिए इस्तेमाल की जाती है. बैंक या दूसरी फाइनेंशियल सर्विस से जुड़ी जरूरी बातचीत के लिए इस तरह की नंबर सीरीज का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कई बार अगर बैंक की तरफ से किसी ट्रांजैक्शन या जरूरी जानकारी के लिए कॉल आती है तो लोग अनजान नंबर देखकर उसे स्कैम समझ लेते हैं. वहीं, अगर आपको इन नंबर सीरीज की जानकारी नहीं है तो आप किसी फर्जी कॉल पर भी भरोसा कर सकते हैं. इसलिए इनके बारे में जानना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Samsung-Xiaomi को टक्कर देगा Philips? 20,000 रुपये वाले नए 5G स्मार्टफोन से हो सकती है एंट्री!

1601 नंबर सीरीज किस काम आती है?

अब बात करते हैं 1601 नंबर सीरीज की. इसका इस्तेमाल यूटिलिटी और जरूरी सर्विस से जुड़ी कॉल के लिए किया जा सकता है. मान लीजिए आपको LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी, बिजली, पानी या दूसरी जरूरी सर्विस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए. ऐसी सर्विस से जुड़े प्रोवाइडर की कॉल में 1601 नंबर सीरीज देखने को मिल सकती है.

इससे आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि कॉल किसी जरूरी सर्विस से जुड़ी है या फिर कोई सामान्य प्रमोशनल कॉल है. हालांकि, सिर्फ नंबर सीरीज देखकर किसी कॉल को 100% सुरक्षित नहीं मानना चाहिए. अगर कॉल करने वाला आपसे OTP, UPI PIN, बैंक पासवर्ड या दूसरी संवेदनशील जानकारी मांगता है तो ऐसी जानकारी कभी शेयर न करें.

Advertisement

इन तीनों नंबर सीरीज के बारे में जानकारी रखने से अनजान कॉल को समझने में थोड़ी मदद मिल सकती है और साइबर ठगी से बचने में भी सावधानी बरती जा सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »