Amazon की Great Indian Festival Diwali Edition सेल में कई महंगे स्मार्टफोन पर बड़ी छूट मिल रही है. खास बात यह है कि इस सेल में Apple और Samsung के फ्लैगशिप फोन भी नॉर्मल कीमत से काफी कम दाम पर खरीदे जा सकते हैं.
इस सेल में iPhone 16 की कीमत बैंक ऑफर के बाद 69,999 रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, Samsung Galaxy S25 Ultra पर कुल मिलाकर 43,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. Samsung का फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 भी अपनी लॉन्च कीमत से करीब 46,000 रुपये सस्ता मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus का फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 80W चार्जिंग भी
सिर्फ Apple और Samsung ही नहीं, OnePlus, Oppo, iQOO और Redmi के स्मार्टफोन पर भी ऑफर मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस दिवाली नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इन डील्स पर नजर डाल सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि कुछ ऑफर बैंक कार्ड, कूपन और खास पेमेंट विकल्पों पर निर्भर करते हैं.
iPhone 16 अब 70 हजार रुपये से भी कम में
Apple का iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट एक लाख रुपये तक नहीं है, तो Amazon की यह डील आपके काम आ सकती है. iPhone 16 का 128GB मॉडल Amazon पर 76,999 रुपये में लिस्टेड है. इसकी लॉन्च कीमत 89,900 रुपये थी.
इस पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से 7,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 69,999 रुपये हो जाती है. यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले ग्राहक करीब 19,901 रुपये बचा सकते हैं.
iPhone 16 में Apple का A18 चिपसेट मिलता है. इसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है. यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो कम कीमत में Apple का प्रीमियम एक्सपीरिएंस चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: दिवाली सेल और Pixel 11 पर धांसू ऑफर, होगी 20 हजार की सेविंग
हालांकि, 69,999 रुपये की कीमत HDFC बैंक ऑफर का फायदा मिलने पर ही लागू होगी. बिना इस ऑफर के फोन की कीमत 76,999 रुपये है.
Samsung Galaxy S25 Ultra पर 43 हजार रुपये तक की बचत
इस सेल में सबसे शानदार डील Samsung Galaxy S25 Ultra की दिखाई दे रही है. यह फोन लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था. Amazon पर इसका दाम घटकर 94,999 रुपये हो गया है.
इसके अलावा किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 8,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. इस ऑफर के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 86,999 रुपये रह जाती है. इस तरह लॉन्च कीमत के मुकाबले ग्राहक करीब 43,000 रुपये तक बचा सकते हैं.
Galaxy S25 Ultra में 200MP का मेन कैमरा मिलता है. इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरे दिए गए हैं. फोन में S Pen, Galaxy AI फीचर और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है.
यह भी पढ़ें: EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही आई दिक्कत, यूजर्स बोले- काम नहीं कर रहा
जो लोग फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रीमियम Android अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह सेल की सबसे दिलचस्प डील में से एक है.
Samsung Galaxy Z Fold 7 भी हुआ सस्ता
अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Fold 7 पर भी अच्छी छूट मिल रही है. इस फोन को भारत में 1,74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. Amazon पर यह 1,28,999 रुपये में लिस्टेड है. यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले करीब 46,000 रुपये की बचत हो रही है.
Galaxy Z Fold 7 में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है, जिसे खोलकर टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने और एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है.
हालांकि, एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने से पहले एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट की शर्तें भी जरूर देख लें.
OnePlus और Oppo फोन पर भी मिल रही छूट
Amazon की दिवाली सेल में OnePlus और Oppo के स्मार्टफोन पर भी ऑफर मिल रहे हैं. OnePlus 15R का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 63,999 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन भी उपलब्ध है. कूपन का फायदा मिलने पर इसकी कीमत 61,999 रुपये हो सकती है.
वहीं, OnePlus Nord CE6 Lite का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 26,499 रुपये में मिल रहा है. इसकी आधिकारिक कीमत 27,499 रुपये है.
Oppo Find X10 5G की कीमत 1,39,999 रुपये है. इस पर 8,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है. इसके लिए खरीदारी के समय कूपन चुनना जरूरी होगा.
iQOO और Redmi के फोन भी ऑफर में
कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए iQOO और Redmi के फोन पर भी ऑफर हैं. iQOO Z11 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 39,999 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 4,000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन मिल रहा है. इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 35,999 रुपये हो सकती है.
वहीं, Redmi 15C 5G Prime Edition का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 15,999 रुपये में उपलब्ध है. इस तरह कम बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के पास कई विकल्प मौजूद हैं.
फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Amazon की सेल में दिखने वाली कीमत और पेमेंट के समय मिलने वाली कीमत में अंतर हो सकता है. इसकी वजह बैंक ऑफर, कूपन, एक्सचेंज और EMI की शर्तें हैं.
उदाहरण के लिए, iPhone 16 की 69,999 रुपये वाली कीमत HDFC बैंक कार्ड ऑफर के बाद मिलती है. इसी तरह Galaxy S25 Ultra की 86,999 रुपये वाली कीमत के लिए भी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.
इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है, लेकिन यह आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क