Flipkart पर बिग बैंग दीवाली सेल जारी है. सेल के दौरान कई कमाल की डील्स भी मिल रही हैं. सेल के दौरान स्मार्टफोन पर भी बंपर ऑफर है. कई स्मार्टफोन पर तो 25 हजार रुपये तक की सेविंग हो रही है.
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान Google Pixel 11 पर खास डील मिल रही है. गूगल पिक्सल 11 5G अभी 89,999 रुपये में लिस्ट है, जबकि सेल के दौरान इसको 89,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. ऐसे में इसपर मैक्सिमम 20 हजार रुपये की सेविंग होगी. इसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं.
Pixel 11 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Pixel 11 5G को भारत में आधिकारिक रूप से 12 अगस्त 2026 में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है. इसमें 3000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का इस्तेमाल किया है.
यह भी पढ़ें: क्या है SMS ऑफ डेथ? कबाड़ बना देगा आपका स्मार्टफोन, करोड़ों पर संकट
Pixel 11 5G का चिपसेट
Pixel 11 5G में गूगल का कस्टम बिल्ट Tensor G6 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, साथ ही Titan M3 सिक्योरिटी को प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि यह बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का काम करेंगे. साथ यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी भी मिलेगी.
Pixel 11 5G का कैमरा
Pixel 11 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है, जो प्राइमरी कैमरा भी है. 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और 10.8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है, जो 30x जूम सपोर्ट देता है.
यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!
Pixel 11 5G का सॉफ्टवेयर अपडेट
Pixel 11 5G को Android 17 आउट ऑफ बॉक्स केसाथ आता है, जिसके साथ 7 साल तक OS अपडेट मिलेगा. साथ ही 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जाएगा. इस हैंडसेट में 4985mAh की बैटरी दी गई है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क