शाओमी ने लॉन्च की बच्चों के लिए स्मार्ट वॉच, पेरेंट्स रख सकेंगे कहीं से भी नजर

शाओमी ने बच्चों के लिए खास स्मार्टवॉच Mi Bunny लॉन्च की है. इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिनके जरिए पेरेंट्स अपने बच्चों पर नजर रख सकेंगे.

Advertisement
Mi Bunny Mi Bunny

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

चीनी टेक दिग्गज शाओमी ने स्मार्ट वॉच Mi Bunny लॉन्च की है. पिछले हफ्ते इसे चीन में पेश किया गया था जिसे अब कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 399 युआन है. (लगभग 3,000 रुपये).

आपको बता दें कि इसे बच्चों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है. इसके जरिए पेरेंट्स अपने बच्चों पर कहीं से भी नजर रख सकते हैं. यह घड़ी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानी जीपीएस और वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस है.

Advertisement

पेरेंट्स बच्चों को कर सकते हैं ट्रैक
इसकी दूसरी खासियत यह है कि स्मार्टफोन के जरिए पैरेंट्स किसी एरिया को 'सेफ' मार्क कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो बच्चों पर नजर बनाए रखेंगे. इसमें पैनिक के लिए SOS बटन दिया गया है जिसके जरिए पैरेंट्स को बच्चों के खतरे में होने का अलर्ट मिलेगा.

किए जा सकते हैं फ्री कॉल्स
यह घड़ी इन्बिल्ट सिम कार्ड के साथ मिलेगी जिसमें . इन 6 कॉन्टेक्टस से फ्री बात की जा सकती है. इतना ही नहीं इसमें फैमिली मेंबर्स के कॉल आ सकते हैं और सिर्फ एक टैप के जरिए इससे कॉल लगाई जा सकती है.

यह वॉच वाटरप्रूफ है और इसके एप में तीन महीने तक लगातार बच्चों की डेली एक्टिविटी ऑटोमैटिक रिकॉर्ड होती रहेगी.

इसकी बैट्री 300mAh की है जो 6 दिनों तक का . इसमें एलईडी डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है और यह एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन्स से कनेक्ट किया जा सकता है. इसे कस्टमर्स दो कलर ऑप्शनेस पिंक और ब्लू में खरीद सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement