Vivo ने लॉन्च किया 2 लाख रुपये का स्मार्टफोन! क्या ये ऐपल और सैमसंग से बेहतर है?

वीवो ने लॉन्च किया अपना सबसे एडवांस कैमरा स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra. 200MP ZEISS कैमरा, प्रो लेवल फोटोग्राफी किट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 4K 120FPS रिकॉर्डिंग के साथ यह फोन सीधे iPhone और Samsung के फ्लैगशिप को टक्कर देता है.

Advertisement

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

6 मई 2026 को वीवो ने अपनी नई X300 सीरीज़ लॉन्च की, जिसमें X300 Ultra और X300 FE स्मार्टफोन शामिल हैं. इनमें से X300 Ultra ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा और काफी चर्चा में रहा.

यह फोन एक तरह से आपकी पॉकेट में रहने वाला प्रोफेशनल कैमरा है. इसके साथ ZEISS कैमरा लेंस का सपोर्ट भी मिलता है, जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है.

Advertisement

क्यों खास है वीवो की यह कैमरा स्मार्टफोन सीरीज़

कई सालों बाद भारत में किसी स्मार्टफोन कंपनी ने कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च की है. वीवो की X300 सीरीज़ खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाई गई है, जो एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ शानदार कैमरा एक्सपीरियंस  भी दे सके.

यह भी पढ़ें: DSLR जैसी फोटोज अब फोन से, Vivo ने लॉन्च किया X300 Ultra, आईफोन से बेहतर फोटोज

इस सीरीज़ में यूज़र्स को लगभग सभी गोल्डन फोकल लेंथ्स का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से बेहतरीन फोटो और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं. अक्सर ज़ूम या टेलीफोटो कैमरे में यूज़र्स को समझौता करना पड़ता था, लेकिन वीवो ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ZEISS कैमरा लेंस एक्सेसरीज़ का सपोर्ट भी दिया है. इससे यूज़र्स को प्रोफेशनल कैमरा जैसी क्वालिटी और ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है.

Advertisement

जानिए इस फोन के फीचर्स डिटेल में

शानदार कैमरा

क्योंकि यह फोन पूरी तरह कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन है, इसलिए इसमें 200MP का 35mm फोकल लेंथ वाला कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसे फोटोग्राफी की दुनिया में गोल्डन फोकल लेंथ माना जाता है.

इसमें Sony LYTIA 901 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ CIPA 6.5 स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट मिलता है.

इसके अंदर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है, जिसकी मदद से यूज़र्स आसानी से ज़ूम करके शानदार फोटो ले सकते हैं. यह कैमरा 200MP का 85mm गोल्डन फोकल लेंथ कैमरा है.

ज़ूम करके फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन हिले नहीं और बेहतर शॉट्स मिल सकें, इसके लिए इसमें 3 डिग्री गिम्बल ग्रेड OIS दिया गया है. साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 60FPS ऑटो फोकस ट्रैकिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

अल्ट्रा वाइड लेंस की बात करें तो इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है, जिसमें 14mm फोकल लेंथ मिलता है और Sony LYT818 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है.

यह भी पढ़ें: IPL में जो फोन चला रहे थे श्रेयस अय्यर, अब भारत में लॉन्च होगा Vivo X300 Ultra, लगा सकेंगे DSLR जैसा लेंस

वीडियोग्राफी कपाबिलिटी की बात करें तो इसमें सभी कैमरों पर 4K 120FPS रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है. फिल्ममेकर्स और क्रिएटर्स के लिए इसमें 10-bit Log रिकॉर्डिंग और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है.

Advertisement

फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए कंपनी ने एक खास एक्सेसरी किट भी लॉन्च की है. इस Imaging Grip किट के अंदर 2,300mAh की एक्सटर्नल बैटरी और फिजिकल शटर बटन मिलता है, जो लगभग प्रोफेशनल कैमरे जैसा एक्सपीरियंस  देता है. साथ ही इसमें टेलीफोटो कैमरा एक्सटेंडर्स का सपोर्ट भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

इस फोन को और ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार मल्टीटास्किंग और हैवी यूज़ में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. साथ ही इस फोन पर आप बिना किसी दिक्कत या FPS ड्रॉप के स्मूद गेमिंग का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं.

इस फोन में Pro Imaging Chip VS1+ भी दिया गया है. इसकी मदद से फोटो को बेहतर तरीके से प्रोसेस किया जाता है, ताकि कोई भी डिटेल मिस न हो. साथ ही यह RAW इमेज प्रोसेसिंग और नॉइज़ कंट्रोल को भी बेहतर तरीके से मैनेज करता है.

स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,600mAh की सेमि सॉलिड स्टेट बैटरी दी गई है. इसे चार्ज करने के लिए 100W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, वहीं 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

Advertisement

यह स्मार्टफोन ड्यूराबिलिटी के मामले में भी शानदार है. इसमें IP68 और IP69 रेटिंग्स दी गई हैं, जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

वीवो X300 Ultra में 6.82-इंच का AMOLED 2K डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है. यह 1Hz से 144Hz तक अपने आप एडजस्ट हो सकता है. फोन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है. सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर 2.0 दिया गया है, जिससे फोन काफी तेजी से अनलॉक होता है.

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें OriginOS 6 दिया गया है, जो Android 16 पर बैसेड है. साथ ही कंपनी ने 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

कीमत कितनी है?

वीवो X300 Ultra की कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है. वहीं इसके फोटोग्राफी किट, जिसमें स्पेशल लेंस और एक्सटर्नल एक्सेसरीज़ शामिल हैं, उसकी कीमत 2,09,999 रुपये है.

सैमसंग और ऐपल से बेहतर है या नहीं?

वीवो X300 Ultra में शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ बेहद एडवांस कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. अगर आप फोटोग्राफी एंथूज़ियास्ट हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

हालांकि, कैमरे के अलावा इस फोन में कोई बहुत बड़ा इनोवेशन देखने को नहीं मिलता. अगर आप सिर्फ रोज़मर्रा के इस्तेमाल और ऑलराउंड एक्सपीरियंस के लिए फोन लेना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

Advertisement

लेकिन कैमरा क्वालिटी और फोटोग्राफी फीचर्स के मामले में वीवो X300 Ultra को टक्कर देना आसान नहीं है. इस फोन में बेहद शानदार फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं, और टेलीफोटो लेंस की मदद से आप दूर मौजूद किसी भी चीज़ की हाई-क्वालिटी फोटो आसानी से ले सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement