Thomson के सस्ते स्मार्ट TV आज फिर सेल में, नोट कर लें टाइम

Thomson ने पिछले हफ्ते भारत में दोबारा वापसी करते हुए अपने तीन नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था. इनकी पहली 13 अप्रैल को फ्लिपकार्ट पर रखी गई थी. अब इनकी दूसरी सेल फ्लिपकार्ट पर आज यानी 18 अप्रैल बुधवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने जानकारी दी है कि पिछले फ्लैश सेल में सारे प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे.

Advertisement
स्मार्ट टीवी लाइनअप स्मार्ट टीवी लाइनअप

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

Thomson ने पिछले हफ्ते भारत में दोबारा वापसी करते हुए अपने तीन नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था. इनकी पहली 13 अप्रैल को फ्लिपकार्ट पर रखी गई थी. अब इनकी दूसरी सेल फ्लिपकार्ट पर आज यानी 18 अप्रैल बुधवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने जानकारी दी है कि पिछले फ्लैश सेल में सारे प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे.

Advertisement

कंपनी ने 12 अप्रैल को भारत में अपने तीन नए स्मार्ट TV 32-इंच स्मार्ट (32M3277), 40-इंच स्मार्ट (40TM4099) और (43TM4377) को लॉन्च किया था. इनकी कीमत भारत में क्रमश: 13,490 रुपये, 19,990 रुपये और 27,999 रुपये रखी गई है. इन्हें SPPL के साथ साझेदारी में मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही तैयार किया गया है.

इन तीनों टीवी मॉडलों में 1GB रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. 32-इंच स्मार्ट (32M3277) और 40-इंच स्मार्ट (40TM4099) एंड्रॉयड वर्जन 5.1.1 पर चलते हैं. वहीं 43 UHD 4k मॉडल एंड्रॉयड 4.4.4 वर्जन पर चलते हैं. Thomson के इन तीनों टीवी मॉडलों में डिफॉल्ट रुप से Gmail, YouTube, Twitter, Facebook और Netflix जैसे ऐप्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें Aptoide भी दिया गया है, इससे टीवी पर कोई भी ऐप डाउनलोड किया जा सकता है.   

Advertisement

सबसे किफायती कीमत वाले 43-इंच UHD 4K टीवी की बात करें तो इसमें 3840 x 2160 UHD 4K HDR रिजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मौजूद है. बेहतर ऑडियो के लिए इसमें यूजरों को 10W के दो स्पीकर्स भी दिया गया है. इसमें CA53 डुअल कोर 1.4GHz CPU और के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. ये टीवी मिराकास्ट को भी सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड, इथरनेट और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement