Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 8:06 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

सोशल नेटवर्क दिग्गज फेसबुक ने एक बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत अब फेसबुक से White Nationalism और Separatism बैन कर दिया जाएगा. ये फैसला फेसबुक ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के बाद लिया है जहां एक शूटर ने मस्जिद में घुस कर 50 लोगों की हत्या कर दी थी.

Advertisement

लगभग सभी भारतीय टेलीकॉम कंपनियां 4G नेटवर्क लॉन्च कर चुकी हैं. रिलायंस जियो के बाद से 4G यूजर्स में भी तेजी आई है. 2016 में रिलायंस जियो के लॉन्च होते ही दूसरी कंपनियों ने भी 4G लॉन्च कर दिया. यह सवाल हमेशा रहता है कि किस जगह सबसे ज्यादा 4G की उपलब्धता है.

48 मेगापिक्सल कैमरा ट्रेंड में है, लेकिन हैरानी की बात नहीं होगी जब ये खबर आएगी कि 100 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन आ गया है. अब ये भी समझना मुश्किल सा है कि स्मार्टफोन में कैमरा है या कैमरा में स्मार्टफोन. बहरहाल, खबर ये है कि लेनेवो 100 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी फिंगरप्रिंट ऑथेन्टिकेशन फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इससे पहले कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए ये फीचर जारी कर दिया है.

Advertisement

मारुति सुजुकी ने देश में अपनी Ciaz सेडान में नए 1.5-लीटर डीजल इंजन को पेश किया है. नए 1.5-लीटर डीजल इंजन वाले Maruti Ciaz की कीमत 9.97 लाख रुपये से लेकर 11.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक रखी गई है. नया 1.5-लीटर डीजल इंजन पुराने 1.3-लीटर DDiS200 के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. हालांकि देश में नए एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाने के बाद पुराने इंजन को बंद कर दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement