Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Xiaomi सक्रिय रूप से MIUI 10 को कई तरह डिवाइसेज के लिए रोल आउट कर रहा है और अब खबर मिली है कि कंपनी ने MIUI 11 की तैयारियां भी शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi MIUI कोर एक्सपीरियंस एनुअल मीटिंग में MIUI 11 के डेवलपमेंट की आधिकारिक पुष्टि की है. हालांकि इवेंट के दौरान इसके फीचर्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई.

Advertisement

मारुति सुजुकी अपनी नई Wagon R को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इसे भारत में 23 जनवरी को लॉन्च करेगी. मारुति की इस नई कार का मुकाबला बाजार में आने के बाद Hyundai की Santro और Tata की Tiago से रहेगा. हम यहां आपको आपको उन फीचर्स के बारे में यहां बताने जा रहे हैं जो इस आने वाली कार को बाकी कारों की तुलना में अलग बनाती है.

अब तक आपने चिप आधारित डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बारे में सुन ही लिया होगा. इन्हें नया साल लगते ही यानी 1 जनवरी 2019 से ही अनिवार्य कर दिया गया है. यानी अब आपको पुराने मैग्नेटिक स्ट्रीप (मैगस्ट्रिप) की जगह EMV चिप कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. क्योंकि पुराने मैग्नेटिक स्ट्रीप कार्ड्स को ब्लॉक कर दिया गया है और इसी के साथ ATMs के उपयोग में भी बदलाव आया है. मुमकिन है कि आपने पहले ही नोटिस कर लिया होगा. अगर नहीं किया है तो हम आपको यहां विस्तार से समझाने जा रहे हैं.

Advertisement

ios बेहतर है या एंड्रॉयड. ये बहस शायद कभी खत्म ना हो लेकिन ये बात सच है कि ios की तुलना में एंड्रॉयड जल्दी बग्स और मैलवेयर का शिकार होता है. क्योंकि एंड्रॉयड काफी ओपन सोर्स नेचर का होता है. ऐपल अपने ऐप्स को ज्यादा सुरक्षित रखता है वहीं गूगल इस मामले में थोड़ा पीछे है. इसी वजह से मोबाइल मैलवेयर ios से ज्यादा एंड्रॉयड को टारगेट करते हैं.

भारत में सैमसंग Galaxy J6 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है. इस स्मार्टफोन को देश में पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था. लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत 13,990 रुपये थी. अब इस स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है. कुछ महीने पहले भी कंपनी ने अपने दिवाली ऑफर के तहत Galaxy J6, Galaxy J4, Galaxy J2 (2018) और Galaxy J2 Core की कीमत कम की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement