पेंटागन ने सोमवार को ऐलान किया है कि वह नासूर बने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमले और जमीनी कार्रवाई के साथ-साथ साइबर हमले भी तेज कर रहा है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री एस्टन कार्टर ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'हम युद्ध के मैदान में आईएस की कार्रवाई और उनके कम्यूनिकेशन टूल्स को तहस-नहस करने के लिए साइबर अटैक्स भी यूज कर रहे हैं.'
कार्टर के मुताबिक, साइबर हमलों का मकसद आईएस की पकड़ और मोनोपोली को खत्म करना और ताकि यह आगे काम न कर पाए.
कार्टर ने इसके लिए कुछ चौंकाने वाले रुख अपनाए जाएंगे और आईएस पर भी तेज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'हम यह उसी तरह कर रहे हैं, जैसे सीरिया और इराक में कर रहे हैं. चाहे यह हवाई हमले हों, जमीनी लड़ाई या फिर साइबर अटैक हों. हम हर तरह के हमले तेज करने पर ध्यान दे रहे हैं.'
मुन्ज़िर अहमद / IANS