Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें जानें दिनभर की टेक की बड़ी खबरें

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Samsung के लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A6+ की कीमत भारत में कम की गई है. ग्राहकों के लिए अब ये स्मार्टफोन 23,990 रुपये की नई कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये तक घटाई गई है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को नई कीमत में अमेजन इंडिया की वेबसाइट और पेटीएम मॉल से खरीद सकते हैं.

Advertisement

Vivo के मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo V9 की कीमत भारत में कम कर दी गई है. भारत में इस स्मार्टफोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था. भारत में ये स्मार्टफोन केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है. लॉन्च के वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत 22,990 रुपये रखी गई थी. अब इसकी कीमत घटकर 20,990 रुपये हो गई है. इसमें 2,000 रुपये की कटौती की गई है.

कावासाकी ने भारतीय बाजार में नई 2019 Ninja 650 बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाकइ की कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है. Ninja 650 का ये 2019 वाला वेरिएंट केवल मैटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर ऑप्शन में ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. इस न्यू एडिशन Ninja 650 के लिए देशभर के सारे कावासाकी डीलरशिप पर बुकिंग शुरू कर दी गई है.

Advertisement

Boat लाइफस्टाइल ने भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भारत में विस्तार देते हुए एक नए वायरलेस नेकबैंड Boat Rockerz 275 ईयरफोन को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस ईयरफोन की कीमत 3,990 रुपये रखी है. साथ ही कंपनी ने इसके साथ एक साल की वारंटी भी दी है. इसके अलावा लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत ग्राहक इसे अमेजन की वेबसाइट पर 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक Xtreme 200R की कीमत का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने इस नई बाइक की कीमत 88,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. इस बाइक को कॉन्सेप्ट फॉर्म में सबसे पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था. इसके बाद कंपनी ने इसे जनवरी में सारे स्पेसिफिकेशन्स के साथ शोकेस किया था. हालांकि तब भी इसकी कीमत नहीं बताई गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement