फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने इस सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने कहा, इसका इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया, जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए.
वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि जुकरबर्ग 33 ने किसी विशेष घटना का जिक्र तो नहीं किया लेकिन माफी ऐसे समय मांगी है जब इस बात के सबूत सामने आ रहे हैं कि अमेरिका के के पक्ष में लाने के लिए रूस ने प्रचार करने और मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया.
जकरबर्ग ने एक दशक से भी अधिक समय पहले फेसबुक बनाया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं साथ ही इसे और बेहतर बनने की कोशिश करूंगा. जिस तरह मेरे काम का इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं, मैं बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा.
इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह उन 3 की कॉपियां कांग्रेस को उपलब्ध करवाएगा, जिन्हें रूस की एक छद्म कंपनी ने जून 2015 से मई 2017 के बीच 1,00, 000 डॉलर में खरीदा था. इन विज्ञापनों को लगभग 470 फर्जी अकाउंट से जोड़ा गया था जिन्हें संभवत: रूस से संचालित किया जाता था.
साकेत सिंह बघेल / BHASHA