गूगल का नया वीडियो कॉलिंग एप Duo लॉन्च हो गया है. गूगल के आधिकारिक ब्लॉग के मुताबिक अब इसे एंड्रॉयड के प्ले स्टोर और iOS के एप स्टोर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है. इसे कंपनी ने I/O 2016 के दौरान पेश किया था. यह एप गूगल के नए मैसेजिंग एप Allo की तरह मोबाइल नंबर से काम करता है.
इस एप को अब तक का सबसे फास्ट और सिंपल एप माना जा सकता है. क्योंकि कंपनी के मुताबिक यह 1 टु 1 वीडियो कॉलिंग एप मोबाइल के साधारण कॉल जैसा ही काम करेगा.
आसान और फास्ट है यह एप
इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है. इसे आप जैसे ही ओपन करेंगे सेल्फी कैमरा ओपन हो जाएगा और आपका वीडियो दिखेगा. यहां आपको एक कॉल बटन दिखेगा जहां क्लिक करके आप किसी को भी कॉल कर सकते हैं. आपने जिसे कॉल किया है वो आपको लाइव देख सकेगा. आप चाहें तो फ्लिप करके रियर कैमरा भी यूज कर सकते हैं.
सिर्फ 5MB का है यह एप
इस एक की खासियत यह है कि दूसरे वीडियो आपको अकाउंट बना कर लॉग इन करने की जरुरत नहीं होगी. यह आपको फोन नंबर के जरिए काम करेगा. आपको यह जाकर भी हैरानी होगी कि यह एप महज 5MB का है. आमतौर पर दूसरे वीडियो कॉलिंग एप 20MB से कम के नहीं होते.
आने वाले कुछ दिनों में यह सभी के लिए उपलब्ध हो सकता है. फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है.
मुन्ज़िर अहमद