Google के सबसे बड़े इवेंट की तारीख का ऐलान

गूगल के सबसे बड़े कॉफ्रेंस I/O 2017 में इस बार गूगल के एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के अगले वर्जन Ndroid O का ऐलान किया जा सकता है.

Advertisement
Google के सबसे बड़े इवेंट की तारीख तय Google के सबसे बड़े इवेंट की तारीख तय

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

आपके स्मार्टफोन को शायद अभी एंड्राइड Nougat अपडेट भी नहीं मिला होगा और आपके दिमाग को अभी इस बात को सोंचने में जोर लगाना होगा कि Android 'O' कैसा होगा. आपके दिमाग को ये जहमत इसलिए उठानी होगी क्योंकि गूगल I/O कांफ्रेस की तारीख तय हो गई है.

गूगल सर्च इंजन का एक सालाना होने वाला कार्यक्रम है जहां कंपनी अपने नए गैजेट, नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और उनके तमाम फ्यूचर प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती है. इस साल यह कार्यक्रम 17-19 मई को होगी. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ट्विट करके ये जानकारी दी.

Advertisement


अगर आप जानना चाहते हैं कि गूगल के पिटारे में आपके लिए क्या है, तो आपको इस कॉन्फ्रेंस में जरुर शिरकत करनी चाहिए. आपको बता दें गूगल ने पिछले साल Android N लॉन्च किया था और इस साल कंपनी लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि रिपोर्ट्स का कहना है कि Android Nougat अपडेट अभी केवल 1 फीसदी एंड्राइड स्मार्टफोन तक ही पहुंच पाया है.

इसके अलावा गूगल इस बार कंपनी के नए सर्च और वॉयस सर्विस पर ज्यादा चर्चा करेगी. देखना दिलचस्प होगा कि अगले Android का नाम क्या होगा. जैसा कि आपको पता है हर एंड्राइड का नाम किसी मीठे के उपर रखा जाता है तो इस बार इसका नाम oreo रखा जा सकता है. पिछली बार गूगल ने दो ऐप लॉन्च किए थे. तो इस बार भी आपको कुछ नया देखने को मिल सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement