एक साल में दिए गए 300 बिलियन रिएक्शन: Facebook

आपने फेसबुक पोस्ट पर रिएक्शन में खूब इमोजी का इस्तेमाल तो किया ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा इमोजी सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा...

Advertisement
एक साल में दिए गए 300 बिलियन रिएक्शन एक साल में दिए गए 300 बिलियन रिएक्शन

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

Facebook ने पिछले साल 24 फरवरी को अपने पोस्ट कन्वर्सेशन्स में 'रिएक्शन' ऐड किया था. इसके तहत इमोजी का एक ग्रुप लाइक बटन के साथ जोड़ा गया था जिसमें Love, Haha, Wow, Sad और Angry शामिल है. इस रिक्शन को 300 बिलियन बार फेसबुक पोस्ट में उपयोग किया गया.

शनिवार को फेसबुक ने जानकारी दी कि फेसबुक पोस्ट पर अब तक 300 बिलियन रिएक्शन दिए गए हैं. इसमें से रिएक्शन 1.79 बिलियन यूजर्स द्वारा दिया गया.

Advertisement


आज से एक साल पहले तक केवल फेसबुक में केवल Like का ही बटन हुआ करता था तब रिएक्शन बटन की जरुरत महसूस होती थी. जैसे ही फेसबुक पर रिएक्शन इमोजी ने दस्तक दी थी तभी से बहुत कम समय में ही रिएक्शन्स ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी.

सबसे पॉपुलर रिएक्शन Love सबसे ज्यादा बार उपयोग किया गया जो बाकी बचे रिएक्शन के आधे से भी ज्यादा है. इस रिएक्शन को सबसे ज्यादा किया गया.


मेक्सिको सबसे ज्यादा रिएक्शन देने वाला देश है वहीं इसके बाद चिले, सूरिनाम और ग्रीस का नंबर आता है. इसमें मामले में US का स्थान आठवां है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement