केवल सात दिनों में बाहुबली ने फेसबुक पर बनाया ये रिकॉर्ड

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि उसके मैंसेंजर ऐप पर एनिमेटेड बाहुबली फिल्म स्टीकर्स की डाउनलोड संख्या केवल सात दिनों में 1.34 करोड़ पर पहुंच चुकी है.

Advertisement
केवल सात दिनों में बाहुबली ने फेसबुक पर बनाया ये रिकॉर्ड केवल सात दिनों में बाहुबली ने फेसबुक पर बनाया ये रिकॉर्ड

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि उसके मैंसेंजर ऐप पर एनिमेटेड बाहुबली फिल्म स्टीकर्स की डाउनलोड संख्या केवल सात दिनों में 1.34 करोड़ पर पहुंच चुकी है, जबकि बाहुबली के फेसबुक पेज पर एक करोड़ से अधिक गतिविधियां दर्ज हुईं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 23 मई से स्टोर पर डाउनलोड हो रहे स्टीकर्स में बाहुबली, कटप्पा और अन्य कैरेक्टर्स शामिल हैं.

Advertisement

ऐप पर ज्यादा इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए फेसबुक पर एक मार्केटिंग कैंपेन (वाय कटप्पा किल्ड बाहुबली) को डिजाइन किया गया था.


कंपनी ने बताया कि फैंस को इंगेज रखने के लिए एक मैसेंजर बॉट भी लॉन्च किया था. इस बॉट का भी यही थीम था. बॉट पेज में आने वाले यूजर्स को एक क्विज में हिस्सा लेने होता था. उसमें को लेकर सवाला पूछे जाते थे और जीतने वाले को इनाम दिया जाता था. बॉट 5 भाषाओं में जवाब देता था.

फेसबुक ने कहा कि फिल्म के मार्केटिंग अभियान के दौरान बाहुबली के फेसबुक पेज पर इससे संबंधित गतिविधियों में सात बार ग्रोथ देखी गई है. ये ग्रोथ नवंबर-दिसंबर 2016 में 10 लाख से जनवरी-मई 2017 के बीच बढ़कर 15 लाख दर्ज की गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »