जून में आयोजित हुई ग्लोबल डेवलपर सेमीनार में ios 11 की घोषणा के बाद से ही ऐपल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के बीटा वर्जन में मैप और ऐप स्टोर में लैटेस्ट बदलाव के जरिए आइकॉन में बदलाव कर रहा है.
द वर्ज की सोमवार की रिपोर्ट में कहा गया कि अब कपर्टिनो की इस दिग्गज कंपनी का मैप आइकॉन कंपनी नए को दिखाता है, जिसे ऐपल पार्क के नाम से जाना जाता है.
अन्य बदलाव में ऐप स्टोर का लोगो बदल दिया गया है और इसकी जगह पेन और ब्रश से बनी लाइनें हैं, जो एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी तीलियों की तरह दिखता है.
अभी भी बीटा वर्जन में है और आगे इसमें अभी कई बदलाव संभव है. ऐपल अपने आइकॉन में अभी आगे भी कई बदलाव कर सकता है, या फिर उसे दुबारा ios 10 की तरह ही बना सकता है.
हाल ही में ऐपल ने क्लॉक आइकॉन में कुछ बदलाव किया था और इसके नंबर को थोड़ा और मोटा कर दिया था. कंपनी ने इसके अलावा कांटैक्ट्स, रिमाइंडर और नोट्स ऐप में भी बदलाव किए हैं.
साकेत सिंह बघेल / IANS