भारतीय टीवी मार्केट में अब कई नए ऑप्शन मिलने लगे हैं. घरेलू ब्रांड्स की एंट्री से कंज्यूमर्स के पास कम बजट में बड़ी टीवी का ऑप्शन है. ऐसे ही एक कम बजट लेकिन बड़ी साइज की टीवी को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं. यहां बात हो रही है वॉबल (Wobble) K-सीरीज की, जिसे कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है.
इस LED टीवी में पावरफुल साउंड मिलता है. हमने इसका 65-इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट यूज किया है, जो कई मायनों में एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट लगता है. आइए जानते हैं इस टीवी में क्या कुछ खास है.
वॉबल टीवी सामान्य और जाने पहचाने डिजाइन के साथ आता है. इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने इसके बेजल्स को कम रखने की कोशिश की है. टीवी के साथ बॉक्स में ही आपको इसका स्टैंड भी मिल जाएगा. रियर में सारे पोर्ट्स आपको एक जगह पर मिल जाएंगे, जो एक बेहतर अपरोच है.
टीवी के साथ एक प्रैक्टिकल रिमोट मिलता है, जिसे आपको ब्लूटूथ के जरिए पेयर करना होगा. किसी दूसरी स्मार्ट टीवी के रिमोट की तरह ही इस पर भी आपको हॉट-कीज और चुनिंदा बटन्स के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें आपको नंबर कीज नहीं मिलेंगी, जो एक वक्त पर टीवी रिमोट में हुआ करती थी.
ये स्मार्ट टीवी गूगल टीवी 5.0 (एंड्रॉयड 14) पर काम करता है. इसमें आपको कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे. दूसरे गूगल टीवी के जैसा ही इसका भी यूआई है. यानी इसमें आपको कोई नया इंटरफेस नहीं मिलेगा. हां, थोड़े बहुत बदलाव जरूर हैं, लेकिन उन पर शायद आपका ध्यान भी ना जाए.
टीवी यूज करते हुए कहीं भी लैग नजर नहीं आया है. ऐप्स आसानी से ओपन होते हैं. कभी किसी ऐप की लॉन्चिंग में वक्त लगता है. हालांकि, टीवी फ्रीज होने की दिक्कत कभी भी सामने नहीं आई है. कुल मिलाकर इसका सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस अच्छा है. कभी-कभी फील होता है कि कंपनियों को अपने टीवी के लिए अलग यूआई को डेवलप करना चाहिए, जिससे यूजर्स को नया एक्सपीरियंस मिल सके.
वॉबल का ये टीवी इसलिए भी खास है क्योंकि ये बहुत ही अफोर्डेबल प्राइस पर आपको 65-इंच का स्क्रीन ऑफर करता है. इसमें एलईडी पैनल दिया गया है. टीवी डॉल्बी विजन और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी ने इसमें गेमिंग के लिए कुछ फीचर्स जोड़े हैं, लेकिन इस पर आपको गेमिंग का वो मजा नहीं मिलेगा, जो ब्रांड की एक्स सीरीज में मिलता है.
टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन ब्राइट है और इस पर कलर्स नैचुरल नजर आते हैं. डॉल्वी विजन डार्क मोड में स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट बढ़ जाता है. कुल मिलाकर ये टीवी डिसेंट पिक्चर क्वालिटी के साथ आता है. अगर आप इसे सिर्फ कंटेंट देखने के लिए खरीद रहे हैं, तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Wobble QLED TV Review: आधी कीमत में मिलेंगे प्रीमियम टीवी वाले फीचर्स, बेस्ट है साउंड
Wobble K-सीरीज टीवी में डुअल स्पीकर मिलता है. साउंड आउटपुट 40W का है और इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है. साउंट की क्वालिटी अच्छी है. इस बजट के ज्यादातर टीवी में अभी भी 20 से 30W का साउंड आउटपुट मिलता है. वहीं वॉबल में 40W का साउंड मिलेगा, जो इसे दूसरों से बेहतर बनाता है.
इस पर डायलॉग्स क्लियर हैं. खासकर जब आप किसी पॉडकास्ट को देखेंगे, तो आपको उसे क्लियरिटी नजर आएगा. साथ ही कोई लेटेंसी नहीं दिखती है. टीवी का साउंड बहुत ज्यादा लाउड तो नहीं है, लेकिन एक रूम या हॉल के लिए पर्याप्त लगता है. अगर आपको इससे ज्यादा साउंड की चाहत है, तो एक साउंडबार खरीदना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: देसी कंपनी Wobble ने लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP का फ्रंट कैमरा
Wobble K-सीरीज टीवी की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है. रुकिए इस कीमत में आपको 65-इंच का नहीं बल्कि 32-इंच का टीवी मिलेगा. फ्लिपकार्ट पर इसके 65-इंच वेरिएंट की कीमत 39,799 रुपये है. मार्केट में आपको दूसरे 40 हजार रुपये के बजट में इस साइज का टीवी नहीं मिलेगा.
मगर इसे खरीदते हुए अपने एरिया में आफ्टर सेल सर्विसेस का भी ध्यान रखना होगा. दूसरी बात ये है कि इससे आपको लेगेसी ब्रांड्स वाली उम्मीद नहीं करनी चाहिए. इसे खरीदते हुए आपको पता है कि आपने एलजी या सैमसंग का टीवी नहीं खरीदा है. इसलिए आपको कम कीमत में बड़ी स्क्रीन तो नहीं मिल रही है, लेकिन आफ्टर सेल और सर्विस जैसे पॉइंट्स पर कॉम्प्रोमाइज भी करना पड़ सकता है.
आज तक रेटिंग- 8/10
अभिषेक मिश्रा