भारतीय ऑडियो मार्केट में एक नए प्लेयर की एंट्री हुई है. Rapoo ने दो साउंडबार को लॉन्च किया है. बहुत से लोगों के लिए ये ब्रांड नेम नया हो सकता है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कंपनी 2002 से एक्टिव है और काफी पॉपुलर भी है. पिछले कुछ दिनों से मैं Rapoo A350 साउंडबार को यूज कर रहा हूं.
ये स्पीकर 30W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. पिछले कुछ दिनों से मैं इसे लगातार इस्तेमाल कर रहा हूं. ब्रांड के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स मेड इन इंडिया हैं. इन्हें मल्टीपल तरीकों से यूज किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन्हें यूज करते हुए मेरा एक्सपीरियंस क्या रहा है.
Rapoo A350 का डिजाइन सिलेंड्रिकल है. ये ब्लैक फिनिश में आता है और आपको दूसरे कलर का विकल्प नहीं मिलेगा. कंपनी को कुछ कलर्स को ऐड करना चाहिए था. साउंडबार में RGB लाइट्स दी गई हैं, जो इसके लुक को एन्हांस करती हैं. इसके टॉप पर कंट्रोल के लिए बटन्स मिलती हैं.
बटन्स की क्वालिटी अच्छी है, लेकिन इसके साथ कोई भी रिमोट नहीं दिया गया है. यानी इसे कंट्रोल करने के लिए आपको उठकर पास ही जाना होगा. रिमोटली कंट्रोल का कोई विकल्प नहीं है. साउंडबार के रियर साइड में चार्जिंग, USB, AUX और कार्ड का पोर्ट दिया गया है. डिजाइन के मामले में साउंडबार डिसेंट है.
Rapoo A350 में 30W का साउंड आउटपुट मिलता है. फुल वॉल्यूम पर इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है, लेकिन एक दो पॉइंट भी वॉल्यूम कम करने पर आउटपुट में कमी ज्यादा आती है. यानी मैं एक या दो पॉइंट भी वॉल्यूम कम करता हूं, तो स्पीकर का आउटपुट उसके मुकाबले ज्यादा कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Blaupunkt Atom Review: पोर्टेबल स्पीकर्स का ऐटम बॉम्ब है, खरीदकर नहीं होगा पछतावा
यहां पर ऐसा लगता है कि वॉल्यूम बढ़ाने और घटाने को ठीक तरीके से मैनेज नहीं किया गया है. ऑडियो क्वालिटी की बात करें, तो इसके बजट से हिसाब से अच्छी है. अगर बहुत ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो वो नहीं मिलेगा. ठीक-ठाक परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए ये अच्छा विकल्प है.
स्पीकर का वेट बहुत कम है, जो इसे कैरी करने में आसान बनाता है. साथ ही ये पोर्टेबल भी फील होता है. हालांकि, कंपनी इसे पोर्टेबल नहीं बोलती है. इस स्पीकर को अपने साथ कहीं ले जाना आसान है. उसकी वजह इसका साइज, डिजाइन और वेट है.
चूंकि, ये बैटरी ऑपरेटेड है, तो चार्ज करो और कहीं भी इस्तेमाल कर लो. इसे पावर देने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. हालांकि, ये 5V की चार्जिंग सपोर्ट करता है. चार्जिंग स्पीड बेहतर होती तो ज्यादा अच्छा होता. सिंगल चार्ज में इसे 3 से 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro+ 5G Review: 200MP कैमरे वाला स्टाइलिश फोन, परफॉर्मेंस में मार पाएगा बाजी?
Rapoo A350 का MRP 4,499 रुपये है, लेकिन कंपनी इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 2,499 रुपये में बेच रही है. अगर कम बजट वाला एक ठीक-ठाक साउंडबार तलाश रहे हैं, तो इसे ट्राई किया जा सकता है. इसमें बैटरी मिलती है, इसकी वजह से इस्तेमाल करना बेहतर है.
साथ ही इसमें TWS फीचर मिलता है, जिसकी वजह से दो स्पीकर को एक साथ जोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है. RGB लाइट्स की वजह से अंधेरे में यूज करते हुए ये स्पीकर बेहतरीन एक्सपीरियंस ऑफर करता है. इसमें मल्टीपल मोड्स भी मिलते हैं. कनेक्टिविटी अच्छी है और कहीं भी लेटेंसी नहीं दिखती है. हालांकि, रिमोट की कमी खलती है और इसकी क्वालिटी को बेहतर किया जा सकता था.
आज तक रेटिंग- 8.5/10
अभिषेक मिश्रा