Hammer स्मार्टफोन एक्सेसीरज और ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाता है. कंपनी का फोकस अफोर्डेबल प्रोडक्ट्स को तैयार करना है. कंपनी के पोर्टफोलियो में पावर बैंक, ऑडियो प्रोडक्ट्स और चार्जिंग एक्सेसरीज मिलती हैं. पिछले कुछ दिनों से हम कंपनी का एक पावर बैंक यूज कर रहे हैं.
ये पावर बैंक मैगसेफ चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. Hammer Ultra ChargeZ30 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें 10000mAh की बैटरी लगी है. पिछले कुछ दिनों के यूज के बाद हम ये बता सकते हैं कि इस पावर बैंक को किसे खरीदना चाहिए और किसे नहीं.
Hammer Ultra ChargeZ30 ब्रिक स्टाइल डिजाइन के साथ आता है. इसमें एक डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर पावर बैंक का बैटरी स्टेटस दिखाता है. डिस्प्ले के बगल में ही पावर बटन दी गई है. इस पावर बैंक में डुअल टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. बॉक्स में एक अच्छी क्वालिटी का चार्जिंग केबल मिलता है.
यह भी पढ़ें: Pebble Qore 2 Review: बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, पूरे महीेने चलती है बैटरी
ये पावर बैंक मैग्नेटिक चार्जिंग के साथ आता है. इसमें MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. पावर बैंक 22.5W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. पावर बैंक की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी है और ये देखने में प्रीमियम लगता है. आप इसे फोन के पीछे चिपका सकते हैं.
इसके लिए पावर बैंक के साथ एक मेटल रिंग मिलती है, जिसे आप किसी नॉन MagSafe वाले फोन पर चिपका कर यूज कर सकते हैं. यानी आप इस मेटल रिंग को किसी भी फोन पर चिपका सकते हैं और उससे फोन पर पावर बैंक चिपक जाएगा. हालांकि, रिंग की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है. अगर फोन लेदर फिनिश वाला है, तो उस पर रिंग ना चिपकएं. वर्ना इससे बैंक पैनल खराब हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Blaupunkt Atom Review: पोर्टेबल स्पीकर्स का ऐटम बॉम्ब है, खरीदकर नहीं होगा पछतावा
Hammer Ultra ChargeZ30 में 10000mAh की बैटरी मिलती है. इसकी मदद से आप किसी भी 5000mAh बैटरी वाले फोन को दो बार चार्ज कर सकते हैं. पावर बैंक में 22.5W की चार्जिंग सपोर्ट मिलती है. इसकी वजह से फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.
चूंकि इस पावर बैंक के साथ एक मेटल रिंग मिलती है, तो आप MagSafe ना होने के बाद भी फोन के साथ पावर बैंक को चिपका सकते हैं. पावर बैंक को चिपकाने के बाद आप टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट से स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं. इसे यूज करते हुए कहीं भी हीटिंग इशू नहीं दिखा.
Hammer Ultra ChargeZ30 की कीमत 1499 रुपये है. इस पावर बैंक की मोटाई 0.7-inch है. इस्तेमाल के दौरान ये पावर बैंक अच्छी तरह से काम करता है. इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. ये डिवाइस MagSafe चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, इसलिए किसी भी फोन के साथ इसे यूज किया जा सकता है.
हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगती है. अगर आपको ये थोड़ी कम कीमत में मिल जाए, तो बेहतर विकल्प होगा. Hammer का ये पावर बैंक अगर 1200 रुपये में मिल जाए, तो ये अच्छी डील हो सकती है.
आज तक रेटिंग- 9/10
अभिषेक मिश्रा