आज लॉन्च हो रहा है Redmi Note 6 Pro, ये है खास

शाओमी लगातार भारतीय मार्केट में सैमसंग को पीछे छोड़कर नंबर-1 कंपनी बनी हुई है. मिड रेंज सेग्मेंट में कंपनी एक और स्मार्टफोन के साथ तैयार है.

Advertisement
Redmi Note 6 Pro Redmi Note 6 Pro

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी भारत में आज Redmi Note 6 Pro लॉन्च कर रही है. दिल्ली के एक इवेंट में इसे 11.30 बजे लॉन्च किया जाएगा. आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं और आज तक की वेबसाइट पर इसकी कवरेज भी मिलेगी.  

इस स्मार्टफोन को सितंबर में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था और अब यह भारत आ रहा है. आपको बता दें कि Redmi Note 5 Pro भारत में काफी पॉपुलर हुआ है, इसलिए यूजर्स को इस स्मार्टफोन से काफी उम्मीदें हैं.

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है. इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दी गई है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है और माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ाया जा सकता है. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है और इसमें 509 जीपीयू दिया गया है.

फोटॉग्रफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरे सेटअप दिया गया है. इनमें से एक 12 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 5 मेगापिक्सल का है जो डुअल पिक्सल है. सेल्फी ब्यूटिफिकेशन के लिए इसमें AI फीचर्स दिए गए हैं. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करके इसे 2 दिन तक चलाया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement