चीनी इलेक्ट्रॉनिक दिग्गज शाओमी ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन्स Redmi 6 और Redmi 6A को चीन में लॉन्च कर दिया है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए थे. Redmi 6 पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 5 का ही अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें फेस अनलॉक और डुअल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कंपनी ने Redmi 6 के 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज की कीमत CNY 799 (लगभग 8,400 रुपये) और 64GB स्टोरेज की कीमत CNY 999 (लगभग 10,500 रुपये) रखी है. चीन में ये स्मार्टफोन 15 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन्स
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड MIUI पर चलता है और इसमें 18:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो के साथ 5.45-इंच HD+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 3GB/ 4GB रैम के साथ 2GHz ऑक्टा-कोर 12nm प्रोसेसर मौजूद है.
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB/ 64GB की है जिसे कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, GPS/ A-GPS, एक 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-USB सपोर्ट दिया गया है.
साकेत सिंह बघेल