एंड्रॉयड स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है Snapchat

खबर आई है कि एक फोटो शेयरिंग मोबाइल ऐप स्नैपचैट एक एंड्राॅयड स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है. जानें क्या होंगे फीचर्स...

Advertisement
Snapchat ला सकता है एंड्राइड स्मार्टफोन! Snapchat ला सकता है एंड्राइड स्मार्टफोन!

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

फोटो शेयरिंग मोबाइल सर्विस Snapchat एंड्राइड स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है. ताकि यूजर्स को कैमरा फीचर्स पर ज्यादा कंट्रोल मिल सके.

ऑनलाइन मिली खबरों के मुताबिक, एक कैलीफोर्निया बेस्ड कंपनी ने एक कॉन्सेप्ट हैंडसेट को पेश किया है जिसमें साथ ही एक बटन भी है जिसमें यूजर्स को फिल्टर और इजी शेयरिंग के लिए वन-टच कैप्चर फंक्शन दिया गया है.

Advertisement


इसके अलावा डिवाइस में लॉक स्क्रीन फीचर भी दिया गया है जिससे यूजर्स स्नैपचैट नोटीफिकेशन और अपडेट्स, मैसेजेस, और सिंकिंग के लिए आसानी से स्वाइप कर सकते हैं. इसमें एक के होने की संभावना है जिसमें GPS,MAPS, स्नैपचैट स्टोरीज और विज्ञापन शामिल होंगे.


स्नैपचैट का लक्ष्य विज्ञापन के जरिए पैसे कमाने का है जहां वो गूगल, फेसबुक और ट्विटर से मुकाबला करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »