4जी डेटा यानी हाई स्पीड इंटरनेट और हाई स्पीड इंटरनेट यानी एचडी वीडियो, गेम्स, ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग. अगर यह अनलिमिटेड हो तो और भी अच्छा. अगर फ्री मिल जाए तो और भी बेहतर. हम बात कर रहे हैं रिलायंस जियो की. कंपनी ने ऐलान किया है कि सैमसंग और एलजी के सभी 4G LTE वाले स्मार्टफोन में 3 महीने तक के लिए जियो प्रीव्यू ऑफर दिए जाएंगे.
गौरतलब है रिलायंस फिलहाल जियो सर्विस के तहत . इसके तहत 90 दिनों तक फ्री अनलिमिटेड 4G इंटरनेट दिए जा रहे हैं. इसके अलावा एचडी वॉयस कॉल, एचडी वीडियो कॉल, एप, डेटा और एसएमएस जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं. इससे पहले तक यह ऑफर सिर्फ रिलायंस के लाइफ स्मार्टफोन के लिए ही थे.
ऐसे पाएं ऑफर
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मीडिया डायरेक्टर उमेश के जरिए कहा है, 'जिसके पास भी #LG और #Samsung फ़ोन है वह #Jio की बेहतरीन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है. इससे लाखों को फ़ायदा होगा.'
मुन्ज़िर अहमद