17 मई को भारत में लॉन्च होगा Moto G4, सिर्फ अमेजन पर मिलेगा

मोटोरोला भारत में अपना नए Mot G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. लेकिन इस बार यह फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि अमेजन इंडिया पर मिलेगा.

Advertisement
Moto G4 की लीक्ड फोटो Moto G4 की लीक्ड फोटो

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

मोटोरोला भारत में 17 मई को Moto G4 और G4 Plus लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बार कंपनी इस स्मार्टफोन को सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर ही बेचेगी. आपको बता दें कि कंपनी ने 2014 में पहला Moto G लॉन्च किया था और तब इसे सिर्फ भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर ही बेचा जाता था.

मोटोरोला और फ्लिपकार्ट का करार लंबा चला लेकिन अपने कुछ डिवाइस अमेजन पर भी बेचने शुरू किए हैं. अब Moto G4 और Moto G4 Plus मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन होगा जो अमेजन इंडिया के लिए एक्सक्लूसिव होगा.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले साल Moto G3 लॉन्च किया गया था. अब नए Moto G के एक वैरिएंट की स्क्रीन 5.2 इंच की हो सकती है और दूसरे की 5.5 इंच. भारतीय यूजर्स के लिए यह काफी मायने रखता है, क्योंकि यह पहले से ही वैल्यू फॉर मनी हैंडसेट रहा है. इस बार भी इसके कस्टमर्स इस फोन से यह उम्मीद लगाए हैं.

इस फोन के फ्रंट में दिया गया है और इसमें स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 2GB रैम होने की उम्मीद है. कैमरा के मामले में कंपनी अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है इसलिए इसमें एक की भी उम्मीद की जा सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement