JioPhone का प्रोडक्शन बंद नहीं, आ सकता है Jio एंड्रॉयड

जियो के इस बयान के बाद ये साफ है कि यह जियोफोन की बुकिंग फिर से होगी. लेकिन कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि कब से शुरू होगी. एयरटेल और वोडाफोन ने 1,500 रुपये के इफेक्टिव कीमत पर 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं. जियो फोन की अपनी सीमा है, मसलन आप इसमें व्हाट्सऐप या फेसबुक यूज नहीं कर सकते.

Advertisement
Jio Phone (Aaj Tak Photo) Jio Phone (Aaj Tak Photo)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 4G हैंडसेट फिलहाल उन लोगों के लिए डिलिवर किया जा रहा है जिन्होंने इसके लिए पहले ही बुकिंग कराई थी. इसके बाद से बुकिंग रोक दी गई है. लेकिन हाल गी में रिपोर्ट आई कि अब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है और अब कंपनी सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. यह रिपोर्ट फैक्टर डेली के हवाले से थी, लेकिन अब जियो के बयान के बाद यह साफ है कि ऐसा नहीं है.

Advertisement

फैक्टर डेली की रिपोर्ट के कुछ ही घंटों बाद रिलायंस जियो का एक , ‘इंडिया का स्मार्टफोन JioPhone देश के डिजिटल विजन को फुलफिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. Jio शुरुआती 60 लाख भारतीय का स्वागत करता है जो जियोफोन के साथ डिजिटल लाइफ में जा रहे हैं और हम जल्द ही जियो फोन की अगली बुकिंग डेट का ऐलान करेंगे’

हालांकि स्टेट्मेंट में यह नहीं कहा गया है कि कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम कर रही है या नहीं. लेकिन एक बात साफ है कि कंपनी JioPhone का प्रोडक्शन बंद नहीं करेगी. साथ ही इस रिपोर्ट को भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि कंपनी सस्ता 4G एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी.

अब कंपनी के बयान के बाद ये साफ है कि यह जियोफोन की बुकिंग फिर से होगी. लेकिन कंपनी ने ये जानकारी नहीं दी है कि कब से शुरू होगी.

Advertisement

एयरटेल और वोडाफोन ने 1,500 रुपये के इफेक्टिव कीमत पर 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं. जियो फोन की अपनी सीमा है, मसलन आप इसमें व्हाट्सऐप या फेसबुक यूज नहीं कर सकते. गांव गांव तक सस्ते स्मार्टफोन्स पहुंच रहे हैं जिसमें फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलते हैं. इसलिए जियफोन तो एक बार के लिए ठीक है, लेकिन लंबे समय के लिए कंपनी इसे खुद चलाए रखना नहीं चाहेगी. क्योंकि रिलायंस जियो का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो पाएंगे कि कंपनी प्रोडक्ट से ज्यादा सर्विस पर ध्यान दे रही है.

शुरुआत में जब भारतीय बाजार में मिलता था तो तब रिलायंस जियो के लाइफ स्मार्टफोन मिलने शुरू हुए. एक बार लोगों ने 4G सर्विस यूज करनी शुरू की तब कंपनी लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन को लगभग किनारे कर दिया है और फिलहाल JioPhone पर ध्यान दिया जा रहा है. ऐसे में संभव है कि कुछ समय बाद कंपनी सस्ता 4G एंड्रॉयड स्मार्टफोन ला कर जियोफोन को किनारे कर दे.

फैक्टर डेली ने सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि जियो फोन का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है और अब रिलायंस जियो एक नए तरीके के एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम कर रही है. फैक्टर डेली कि रिपोर्ट में कंपनी के इंसाइडर का बयान था. इसके मुताबिक KaiOS के साथ ज्यादा ऐप सपोर्ट नहीं देता और लोग JioPhone के लिए खास वर्जन का ऐप बना रहे हैं. आपको बता दें किJioPhone में KaiOS दिया गया है.  

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया था कि, जियो गूगल से एंड्रॉयड के लिए बातचीत कर रही है ताकी सस्ता 4G एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सके. हालांकि इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अभी भी कंपनी का टार्गेट वही है. 60 लाख प्री बुकिंग कराई गई है इस फोन के लिए और अब कंपनी इतने कस्टमर को यह डिलिवर कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »