ऐपल अगले आईफोन से होम बटन का कॉन्सेप्ट खत्म कर सकता है. पिछली कुछ रिपोर्ट्स में ऐसी कई बातें सामने आई हैं जिनसे यह साफ होता है कि iPhone 8 में होम बटन की जगह या तो कुछ नया प्रयोग होगा या फिर उसे हटा दिया जाएगा. ऐपल अनालिस्ट मिंग चू को की मानें तो इस बार कंपनी ‘टच आईडी’ को हटा कर फंक्शन एरिया का कॉन्सेप्ट लाएगी.
सवाल ये है कि टच आईडी हटा कर इसका जवाब ताजा रिपोर्ट्स में है. इसके मुताबिक होम बटन की टच आईडी की जगह अगले आईफोन में बायोमैट्रिक रिकॉग्निशन फीचर मिलेगा. मतलब ये कि पहले आप टच आईडी पर फिंगरप्रिंट के जरिए अपना फोन अनलॉक करते थे, लेकिन आने वाले समय में आपके फेस को स्कैन करके आईफोन अनलॉक होगा.
इसे कंपनी फंक्शन एरिया का नाम दे सकती है. रिपोर्ट में समझाया गया है कि फ्रंट फेसिंग कैमरे के पास लेजर सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर लगाया गया है जिसे फेशियल जेस्चर रिकॉग्निशन किया जा सकेगा’
फेश रिकॉग्निशन के अलावा यह भी खबर है कि इसमें . यानी iPhone 8 में दो रिकॉग्निशन सिस्टम होंगे. हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स iPhone 7 से पहले भी आती रही हैं. लेकिन इस बार इन रिपोर्ट्स पर इसलिए भी विश्वास किया जा सकता है, क्योंकि ऐपल ने एक पेटेंट में होम बटन के कुछ नए फंक्शन के लिए आवेदन किया है.
मुन्ज़िर अहमद