अब आम स्मार्टफोन्स में भी आएगा Google का ये 'महंगा' फीचर

पिक्सल फोन्स के बाद अब गूगल का महंगा फीचर Google Assistant अब आम स्मार्टफोन के लिए भी मौजूद होगा.

Advertisement
Google Assistant Google Assistant

साकेत सिंह बघेल

  • ,
  • 26 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

हफ्तों के अनुमान के बाद Google ने आखिरकार ये घोषणा कर ये बता दिया कि गूगल असिस्टेंट (वॉयस बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट) एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो या उससे उपर के सभी डिवाइसेस के लिए जल्द आ जाएगा.


Google Assistant को पर लॉन्च किया गया था. इसके बाद ये कंपनी के Pixel और Pixel XL स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध हो गया था, जिसे कंपनी ने काफी हाइलाइट किया था. पिक्सल डिवाइसेस के अलावा गूगल असिस्टेंट अब LG के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी उपलब्ध होगा.

Advertisement

कंपनी ने बताया कि एंड्राइड मार्शमैलो या उससे उपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले सभी डिवाइसेस के लिए गूगल असिस्टेंट का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा. Googl Assistant सभी English यूजर्स अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के लिए उपलब्ध होगा.


नया गूगल असिस्टेंट पर आने के बाद गूगल सर्च को रिप्लेस कर देगा और होम बटन लंबे समय तक दबा कर रखने से या Ok Google वॉयस कमांड बोल कर लॉन्च किया जा सकेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »