BSNL दे रहा है 291 रुपये में 28GB डेटा

होली के मौके पर आया BSNL का नया ऑफर, जानिए आपको किसमें है फायदा...

Advertisement
BSNL दे रहा है 291 रुपये में 28GB डेटा BSNL दे रहा है 291 रुपये में 28GB डेटा

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

होली के मौके को खास बनाने के लिए सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने नए ऑफर्स की घोषणा की है, जिसके तहत पुराने प्लान्स को ही अपडेट किया गया है.

फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक, रुपये के प्लान्स में डेटा लिमिट बढ़ाई गई है और कुछ में वैलिडिटी को बढ़ाया गया है.


156 रुपये वाले पैक में 7GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है जबकि पहले इसमें 10 दिन की वैलिडिटी में केवल 4GB डेटा ही मिलता था. 198 रुपये पैक में वैलिडिटी को जस का तस रखा गया है लेकिन को डेटा को बढ़ाकर 4GB किया गया.

Advertisement

291 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 291 रुपये में 28 दिन के लिए 28GB डेटा दिया जा रहा है वहीं 549 रुपये वाले पैक में अब ग्राहकों को मिलेगा.


सारे टेलीकॉम कंपनियों के बीच गला-काट प्रतियोगिता के चलते इस तरह के नए ऑफर्स रोज देखने को मिलते हैं. आजकल विभिन्न कंपनियों के ऑफर्स की खबरें आम हो गई हैं. खैर, खबरें अपनी जगह लेकिन फायदा तो ग्राहकों का ही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »