स्मार्टफोन के बाजार में धमाकेदार एंट्री को तैयार है लैंड रोवर

अब लैंड रोवर भी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने स्मार्टफोन डेवलप करने वाली एक फर्म से करार भी किया है.

Advertisement
Range Rover Range Rover

मुन्ज़िर अहमद / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2016,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

लैंड रोवर भी अब तेजी से फल-फूल रहे स्मार्टफोन बाजार पर कब्जा जमाने की फिराक में है. कंपनी 2017 की शुरुआत में अपना पहला स्मार्टफोन और एक्सेसरीज लाॅन्च करेगी. आपको बता दें कि जगुआर लैंड रोवर पर मालिकाना हक फिलहाल भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स के पास है.

लैंड रोवर ने स्मार्टफोन और के लिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ब्यूलिट ग्रुप के साथ एक करार किया है.

Advertisement

जगुआर लैंड रोवर के एक बयान में कहा गया है, 'मशहूर और टेक्नॉलोजी में ब्यूलिट ग्रुप के साथ मिल कर मोबाइल फोन सेक्टर में लाना काफी चैलेंजिंग और उत्साह से भरा है. साथ ही यह एक ब्रांड के दूसरी दिशा में ले जाने का बेहतरीन मौका है.'

ब्यूलिट ग्रुप के मुताबिक रकंपनी लैंड रोवर से डिवाइस और एक्सेसरीज का धमाकेदार पोर्टफोलियो पेश करेगी. बता दें कि ब्यूलिट ग्रुप पहले से दूसरी कंपनियों के के साथ मिलकर स्मार्टफोन डेवलप करता आ रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement