Google ने जारी किया Android O का डेवलर प्रिव्यू, ये होंगे फीचर्स

गूगल ने फिलहाल Android के अगले वर्जन का नाम Android O ही रखा है, लेकिन आने वाले समय में O का नामकरण किया जा सकता है. गूगल ने अभी तक Android O में दिए जाने वाले फीचर्स की ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन धीरे धीरे यूजर्स के जरिए ये सामने आएंगी.

Advertisement
Android O Android O

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

भले ही आपके पास एंड्रॉयड का नया वर्जन मार्शमैलो और नूगट नहीं पहुंचा हो, लेकिन गूगल ने इसका अगला वर्जन Android O का डेवेलपर प्रिव्यू पेश कर दिया है. हाल ही में कंपनी ने Android N का 7.1.2 का बीटा वर्जन जारी किया है.

गूगल ने फिलहाल Android के अगले वर्जन का नाम Android O ही रखा है, लेकिन आने वाले समय में O का नामकरण किया जा सकता है. गूगल ने अभी तक Android O में दिए जाने वाले फीचर्स की ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन धीरे धीरे यूजर्स के जरिए ये सामने आएंगी.

Advertisement

ये होंगे Android O में बड़े बदलाव

बैकग्राउंड को लिमिट कर सकेंगे, बैटरी बचेगी
Android O में एक सबसे बड़ा बदलाव हुआ है. इसके तहत . यानी बैटरी बचाने के लिए आप इस फीचर को यूज कर सकते हैं.

पहले से बेहतर और डीटेल्ड नोटिफिकेशन
विजुअल चेंज की बात करें तो इस बार कंपनी ने Android O में नोटिफिकेशन चैनल दिया है जिसमें ऐप वाइज नोटिफिकेसन स्टोर होंगे जिससे यूजर्स को देखने में आसनी होगी. अलग अलग तरह के नोटिफिकेशन के लिए कैटिगरी होगी. p>

ऑटोफिल के लिए खास फीचर
Android O में ऑटोफिल को बेहतर किया जाएगा जिसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और भी आसान होगा. जानकारी बार बार नहीं बल्कि एक बार दर्ज करके आगे के लिए सेव कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक ऑटोफिल यूजर डेटा स्टोर करके दूसरे ऐप के लिए इसे यूज कर सकते हैं.

Advertisement

Android TV वाला फीचर भी होगा इसमें
इस फीचर के बाद एंड्रॉयड यूजर्स दूसरे ऐप को यूज करते हुए भी फिल्में देख सकेंगे. यानी अगर वीडियो देखते हुए कोई दूसरा ऐप यूज भी कर रहे हैं तो वीडियो बंद नहीं होगा. मल्टि टास्किंग के लिए बेहतर साबित होगा यह फीचर.

ब्लूटूथ ऑडियो के लिए खास फीचर
Android O में हाई क्वॉलिटी ऑडियो कोडेक्स दिए गए हैं जिसमें LDAC codec भी है. इसके अलावा इसमें हाई परफॉर्मेंस ऐप्स के लिए AAudio API भी दिया गया है.

नया वाईफाई फीचर
इस बार वाईफाई ऑप्शन्स में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. जिसके तहत बिना इंटरनेट एक्सेस प्वॉइंट के ही वाईफाई के जरिए दो डिवाइस आपस में कम्यूनिकेट कर सकेंगे.

इस डेवलपर प्रिव्यू वर्जन को गूगल के स्मार्टफोन में टेस्टिंग के लिए यूज किया जा सकता है. गूगल के स्मार्टफोन यानी पिक्सल या नेक्सस डिवाइस. इस डेवलपर प्रिव्यू को एंड्रॉयड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. https://developer.android.com/preview/download.html


फाइनल बिल्ड में ये फीचर्स भी मिल सकते हैं

Copyless फीचर
इसमें एक टेक्स्ट कॉपी फीचर होग जिसके तहत जब आप एक जगह से दूसरी जगह टाइप करना शुरू करें तो उस जगह पहले वाली चीजें अपने आप कॉपी हो जाएं. ये फीचर ऐपल के iOS में है जिसे एंड्रॉयड के अगले वर्जन में देखने को मिल सकता है.

Advertisement

Google का वर्चुअल कीबोर्ड Gboard
अभी तक ये साफ नहीं है कि वर्चुअल कीबोर्ड Gboard नए एंड्रयड का ही हिस्सा होगा या फिर इसके लिए कोई अलग से ऐप दिया जाएगा.

मैसेज में ऐड्रेस की जगह मैप
फिलहाल iOS में एक ऐसा फीचर है जिसके तहत iPhone से iPhone में अगर ऐड्रेस भेजा जाए तो वो दूसरे फोन में क्लिक करने पर सीधे मैप्स में ही खुलेगा. ऐसा फीचर फिलहाल तो एंड्रायड में नहीं है लेकिन ये Android O में लाया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »