भारत में Moto G पॉपुलर हैंडसेट रहा है और इसकी बिक्री भी काफी हुई है. अब कंपनी इसके अलगे वर्जन यानी Moto G4 लाने की तैयारी में है. अगले कुछ हफ्तों में इसे लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन इसकी फोटो और कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक होने शुरू हो गए हैं.
इससे पहले एक लीक्ड फोटो में इसमें . अब एक नई फोटो लीक हुई है जो हाई रिजोलुशन की है. देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे जारी किया है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है.
पिछले दिनों Mot G4 का एक हैंड्स ऑन वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था जिसे अब प्राइवेट कर दिया गया है. यानी आप इसे नहीं देख सकते हैं. जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि इसमें एक होम बटन होगा जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा होगा. इस फोटो में भी वह दिख रहा है.
कंपनी अपने सिग्नेचर डिजाइन से हटना चाहती है, इसलिए इसमें नए प्रयोग किए गए हैं. ध्यान से देखें तो इसके पीछे एक नया कैमरा सेटअप दिख रहा है. हालांकि मोटो डिंपल अभी भी है. उम्मीद थी कि इस मोटो डिंपल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
खबरों के मुताबिक इसके दो वैरिएंट लॉन्च होंगे. एक स्टैंडर्ड Moto G4 और दूसार Moto G Plus. इनमें अलग अलग स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है. साथ ही इसमें फुल एचडी डिस्प्ले होने की भी खबर है.
अगले Moto G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन डिस्प्ले होने की उम्मीद है. इस बार कंपनी इसे बेहतर कैमरे के साथ ला सकती है. फिलहाल मोटोरोला या लेनोवो की तरफ से इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मुन्ज़िर अहमद