पपीते के बीज चबाने के ये फायदे आपको हैरत में डाल देंगे

पपीते से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं पर कम ही लोगों को पता होगा कि पपीते के बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.

Advertisement
पपीते के बीज पपीते के बीज

भूमिका राय

  • नई दि‍ल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

पपीते से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं पर कम ही लोगों को पता होगा कि पपीते के बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. पपीते के बीज को खाने के लिए आप चाहें तो इनको सुखाकर पीस सकते हैं.

पपीते में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. इससे शारीरिक क्रियाएं तो बेहतर रहती हैं ही, साथ ही अतिरिक्त चर्बी भी जमने नहीं पाती. पपीते के बीजों के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.

Advertisement

पपीते के बीज खाने के फायदे:

1. लीवर से जुड़ी समस्या में
पपीते के बीज लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं. ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है. आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं.

2. जलन होने या सूजन में
अगर आपको त्वचीय जलन हो रही है तो भी आप पपीते के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. शरीर के किसी अंग में सूजन हो तो भी पपीते के बीजों का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है.

3. वायरल बुखार होने पर
अगर आप प्रतिदिन पपीते के बीजों का सेवन करते हैं तो ये बीज एंटी-वायरल एजेंट की तरह काम करते हैं. साथ ही यह संक्रामक बीमारियों में भी एक कारगर उपाय है.

4. कैंसर में भी कारगर
कैंसर से बचाव के लिए पपीते के बीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है. इन बीजों मे आइसोथायोसायनेट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर होता है.

Advertisement

हालांकि गर्भवती महिलाओं को पपीते के बीज खाने से परहेज करना चाहिए. इससे गर्भपात होने का खतरा रहता है. इसके अलावा बहुत छोटे बच्चों को भी इसे खाने से परहेज करना चाहिए. पपीते के बीजों का सेवन करने के दौरान इस बात का ख्याल हमेशा रखना चाहिए कि इसकी मात्रा संतुलित हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement