दम लगाके हईशा का कुमार सानू द्वारा गाया गाना 'तू' रिलीज

फिल्म 'दम लगा के हईशा' का नया गाना 'तू' मेरे सारे इम्तहानों' कुमार सानू की आवाज में रिलीज हो चुका है.

Advertisement
Aayushman Khurana Aayushman Khurana

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 24 फरवरी 2015,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

फिल्म 'दम लगा के हईशा' का नया गाना 'तू' मेरे सारे इम्तहानों' की आवाज में रिलीज हो चुका है.

बहुत सालों बाद ऐसा हुआ है कि 90 के दशक के हिट सिंगर कुमार सानू कई किसी गाने में नजर आ रहे हैं. इस गाने को संगीत दिया है अनु मलिक ने और इसे लिखा है वरुण ग्रोवर ने. इसके अलावा इस फिल्म का पहले रिलीज हुआ गाना भी कुमार सानू ने गाया है. दोनों ही गानों में कुमार सानू ने अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए 90 के रोमांटिक म्यूजिक की याद दिला दी है.

Advertisement

फिल्म के इस नए 'तू' गाना फिल्म के लीड एक्टर और कुमार सानू पर फिलमाया गया है. इस गाने में आयुष्मान को एक ऑडियो कैसेट की दूकान चलाते हुए दिखाया है. 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्‍म में आयुष्‍मान के अलावा भूमि पेडनेकर, कुमार सानू, संजय मिश्रा और विदुषी मेहरा नजर आएंगे.

देखें 'दम लगाके हईशा' का गाना 'तू' :

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »