French Open 2026: इस खिलाड़ी ने महिला अंपायर पर की अभद्र टिप्पणी, लगा लाखों का जुर्माना

पराग्वे के एक स्टार टेनिस खिलाड़ी ने जैसी टिप्पणी की, उससे फ्रेंच ओपन में भारी विवाद खड़ा हो गया. मामला बढ़ने पर फ्रेंच ओपन आयोजकों ने सख्त कार्रवाई करते हुए खिलाड़ी पर भारी जुर्माना ठोक दिया.

Advertisement
फ्रेंच ओपन में एडोल्फो वैलेजो पर लिया गया एक्शन... (Photo: Reuters) फ्रेंच ओपन में एडोल्फो वैलेजो पर लिया गया एक्शन... (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • पेरिस,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में हुए एक बड़े विवाद ने पूरी टेनिस दुनिया को हिला दिया. पराग्वे के स्टार खिलाड़ी एडोल्फो वैलेजो को महिला चेयर अंपायर पर अभद्र टिप्पणी करना बेहद महंगा पड़ गया. टूर्नामेंट आयोजकों ने उन पर 65,000 यूरो (लगभग 71.70 लाख रुपये) का भारी जुर्माना ठोक दिया.

फ्रेंच ओपन डायरेक्टर एमिली मौरेस्मो ने सोमवार को साफ शब्दों में कहा कि वैलेजो की टिप्पणियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और टेनिस में ऐसी सोच के लिए कोई जगह नहीं है. पूरा विवाद रोलां गैरो के दूसरे दौर के उस हाई वोल्टेज मुकाबले के बाद शुरू हुआ, जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.

Advertisement

22 साल के वैलेजो फ्रांस के 17 वर्षीय खिलाड़ी मोइसे कुआमे के खिलाफ लगातार दो सेट जीतकर मजबूत वापसी कर चुके थे. ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से अगले दौर में पहुंच जाएंगे. लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह बदल गया. फ्रेंच खिलाड़ी ने घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच शानदार वापसी की और लगभग पांच घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में 6-3, 7-5, 3-6, 2-6, 7-6 से जीत दर्ज कर ली.

वैलेजो ने क्या कहा था?
जैसे-जैसे मैच वैलेजो के हाथ से निकलता गया, उनकी निराशा और गुस्सा बढ़ता गया. हार के बाद उन्होंने चेयर अंपायर एना कार्वाल्हो पर निशाना साधते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया. वैलेजो ने कहा, 'इस तरह के मैच को एक पुरुष अंपायर को संभालना चाहिए. महिला अंपायप के लिए ऐसे माहौल को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है.' उन्होंने आगे कहा कि फ्रेंच दर्शक हद से बाहर जा रहे थे और अंपायर मैच को सही तरीके से संभाल नहीं पा रही थीं. वैलेजो ने यह भी आरोप लगाया कि कुआमे को पॉइंट्स और गेम्स के बीच जरूरत से ज्यादा समय दिया जा रहा था.

Advertisement

हालांकि उनके बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी शुरू हो गई. टेनिस फैन्स और कई पूर्व खिलाड़ियों ने इसे महिलाओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण और बेहद पुरानी सोच वाला बयान बताया. कई लोगों ने कहा कि मैच कंट्रोल करना किसी भी चेयर अंपायर का काम होता है, चाहे वह पुरुष हो या महिला. ऐसे में अंपायर की क्षमता को उनके जेंडर से जोड़ना गलत है.

फ्रेंच ओपन ने भी इस मामले में तुरंत सख्त रुख अपनाया. एडोल्फो वैलेजो पर लगाया गया 65,000 यूरो का जुर्माना उनकी कुल प्राइज मनी का लगभग आधा हिस्सा है.

इस विवाद के बीच 17 साल के मोइसे कुआमे टूर्नामेंट के सबसे बड़े युवा स्टार बनकर उभरे. उन्होंने पहले दौर में पूर्व यूएस ओपन चैम्पियन मारिन सिलिक को हराकर इतिहास रचा था. फिलहाल पूरे टेनिस जगत में चर्चा सिर्फ उनकी जीत की नहीं, बल्कि वैलेजो के विवादित बयान और उस पर हुई सख्त कार्रवाई की हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »