मॉन्ट्रियल मास्टर्स: फेडरर फाइनल में, सीजन के छठे खिताब के करीब

सेमीफाइनल में उन्होंने नीदरलैंड्स के रोबिन हास को 75 मिनट में 6-3, 7-6 (7/5) से हराया.

Advertisement
रोजर फेडरर रोजर फेडरर

विश्व मोहन मिश्र

  • मॉन्ट्रियल,
  • 13 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

स्विस स्टार रोजर फेडरर मॉन्ट्रियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. इसके साथ ही 36 साल के फेडरर सीजन के अपने छठे खिताब के करीब हैं. सेमीफाइनल में उन्होंने नीदरलैंड्स के रोबिन हास को 75 मिनट में 6-3, 7-6 (7/5) से हराया.

फेडरर ने 16 मैचों से जारी अपनी जीत का क्रम बरकरार रखा है. अब रविवार को उनका खिताबी मुकाबला 20 साल के जर्मन खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा. 19 ग्रैंड स्लैम कर चुके फेडरर ने स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुट पर 6-4, 6-4 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचे थे.

Advertisement

उधर, शीर्ष वरीय राफेल नडाल को गुरुवार को कनाडा के डेनिस शापोवालोव से हार का मुंह देखना पड़ा था. 18 वर्षीय शापोवालोव ने शुक्रवार को फ्रांस के एड्रियन मानारिनो को 2-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त देते हुए बड़ा उलटफेर किया था.

 Roger Federer: *exists*

 

Everyone:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement