खिलाड़ियों के प्रदर्शन से PM मोदी खुश, फिटनेस पर ध्यान देने की दी सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और फिटनेस संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देने को कहा जिससे स्वस्थ भारत बनने में मदद मिले.

Advertisement
पीएम मोदी ने खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी पीएम मोदी ने खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी

अमित रायकवार

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह साल अच्छा रहा है और खिलाड़ियों ने एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल समेत विभिन्न टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

पीएम मोदी ने लोगों से खेलों और फिटनेस संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देने को कहा और यह भी कहा कि इससे स्वस्थ भारत बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत की नुमाइंदगी की है. उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता से कई उपलब्धियां मिली है. खेलों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है जिसमें एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों का प्रदर्शन शामिल है.’

Advertisement

मोदी ने अपने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, 'राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खेल प्रेमियों को बधाई. हॉकी के असाधारण खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद जी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी को सलाम करता हूं, जिन्होंने विभिन्न खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »